फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

सांई मंदिर में लोहे की ग्रिल तोड़ चांदी के जेवरों पर किया हाथ साफ

Sun, 04 Aug 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : AMBALA
इंसान कितना भी गलत काम क्यों न करता हो लेकिन वह भगवान में जरूर आस्था रखता है। लेकिन यहां चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए सांई मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोर मंदिर में लगी खिड़की की ग्रिल तोड़कर मंदिर के अंदर पहुंचे और सांई बाबा की चरण पादुका सहित तीन किलो चांदी चोरी कर ले गए। जानकारी होने मंदिर के पुजारी ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

सांई मंदिर में शुक्रवार की देर रात चोरों ने लोहे की ग्रिल तोड़कर हजारों रुपये की चांदी के जेवरों की चोरी को अंजाम दे डाला। सांई मंदिर नारायणगढ़ के प्रधान मनीष मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह जब पुजारी ने मंदिर खोला तो उसने देखा कि मंदिर में स्थित खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी तथा सांई बाबा पर लगा चांदी का छतर व चरण पादुका गायब थी, जिनका वजन लगभग तीन किलो था। मित्तल ने बताया कि अगस्त 2014 में भी इसी मंदिर में चोरों द्वारा चार किलो का चांदी का छतर व दो किलो की चरण पादुकाएं, चांदी की मालाएं, नकदी व अन्य सामान सहित लाखों रुपये की चोरी हुई थी। नारायणगढ़ पुलिस ने मंदिर के प्रधान मनीष मित्तल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed