{"_id":"6aff4f20ccda5aa7b70ca39c","slug":"vehicle-hits-cyclist-one-dead-ambala-news-c-36-1-amb1001-172890-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। तोपखाना परेड क्षेत्र में गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा के सामने सड़क पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्वाल मंडी निवासी गगन ने शिकायत में बताया कि उनके अविवाहित चाचा सुरेंद्र कुमार उर्फ मक्खन (53) निजी बिजली का काम करते थे।
बुधवार शाम करीब सात बजे सुरेंद्र काम से लौटकर साइकिल से घर जा रहे थे, जबकि गगन भी कुछ दूरी पर पैदल पीछे-पीछे चल रहे थे। जब सुरेंद्र कुमार गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा के सामने पहुंचे, तभी तोपखाना बाजार की ओर से आए एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी साइकिल में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुरेंद्र कुमार सिर के बल सड़क पर जा गिरे। उनके सिर, नाक और कान से खून बहने लगा। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन सहित भाग निकला।
सूचना मिलते ही गगन का छोटा भाई फूलचंद भी मौके पर पहुंचा। दोनों भाइयों ने राहगीरों की मदद से निजी वाहन से सुरेंद्र कुमार को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को अस्पताल से मिली सूचना के बाद तोपखाना चौकी से एएसआई निशार खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बयान दर्ज किए। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और मृत्यु कारित करने की धारा 281 और 106 के प्राथमिकी दर्ज कर दुघर्टना के बाद भागे वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।