{"_id":"6aff4f6bbced38ab71082e08","slug":"110-innovative-models-showcased-at-science-exhibition-ambala-news-c-36-1-amb1001-172876-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखे 110 नवाचारी मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखे 110 नवाचारी मॉडल
विज्ञापन
अंबाला छावनी के बकरा मार्केट स्थित सरकारी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते जिला शिक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बकरा मार्केट में गुरुवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 110 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान एससीईआरटी की फैकल्टी सदस्य अनुष्का विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता का मुख्य विषय सतत और विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार था। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के जरिये वैज्ञानिक सोच, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और सतत विकास से जुड़े व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समग्र प्रबंधन जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा ने संभाला। मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती मेहता ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, निर्णायक मंडल, मार्गदर्शक शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत किया।
प्रदर्शनी के अंतर्गत निर्धारित छह उप-विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रत्येक थीम में प्रथम पुरस्कार 2,100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,800 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1,500 रुपये निर्धारित रहा। इसमें ग्रामीण परिवर्तन हेतु विज्ञान मॉडल के तहत प्रथम स्थान सीएमईईई जीएसएएस तंदवाल ने हासिल किया। वहीं दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: सीमईईई जीएसएस तंदवाल व जीएमएसएसएसएस समलेहड़ी के विद्यार्थी रहे।
विज्ञापन
इसी प्रकार बेहतर जीवन हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता के मॉडल में जीएमएसएसएस नन्यौला प्रथम, पुलिस लाइन द्वितीय और जीएसएसएस बकरा मार्केट तीसरे स्थान पर रहा। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के मॉडल में पीएमश्री जीएसएसएस उगाला प्रथम, पीएमश्री जीएसएएस रामबाग द्वितीय व पीमश्री जीएसएसएस केसरी तृतीय स्थान पर रहे।
स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई मॉडल के तहत जीएमएसएसएस रामपुर सरसेहड़ी प्रथम, जीएमएसएसएसएस भानोखेड़ी द्वितीय व जीएसएसएस प्रेम नगर तृतीय स्थान पर, पारंपरिक कृषि पद्धतियां के मॉडल में जीएसएसएस बकरा मार्केट प्रथम, जीएसएसएस प्रेम नगर द्वितीय व जीएमएसएसएसएस भानोखड़ी तृतीय स्थान पर, आपदा प्रबंधन मॉडल के तहत जीएसएसएस बीसी बाजार प्रथम, जीएसएसएस अकबरपुर द्वितीय व कैंटोनमेंट बोर्ड के तोपखाना परेड स्थित सीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे।
बॉक्स
अनुसंधान और नवाचार से ही सशक्त होगा भविष्य : कालड़ा
मॉडलों का अवलोकन करने के बाद मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी विज्ञान प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और समाजोपयोगी प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।