{"_id":"5e7e38208ebc3e774b5e27e5","slug":"corona-virious-ambala-news-knl26398391","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन के पोस्टर फाड़ने और खुले में घूमने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 19 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन के पोस्टर फाड़ने और खुले में घूमने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 19 पर केस दर्ज
विज्ञापन
corona virious
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कोरोना के संदिग्ध होने के बावजूद खुले में घूमकर दूसरों की जान आफत में डालने वाले 19 लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। वहीं लोगों की जान की हिफाजत और मंडियों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए शहर में सभी छोटी मंडियों को बंद कर 226 रेहड़ी वालों को डोर टू डोर जाकर राशन वितरण करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार को जिन 7 नए लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं।
इनमें से सेक्टर 9 के पवन कुमार भी शामिल हैं। पवन कुमार ने न केवल तीन बार पोस्टर फाड़े बल्कि जब तीसरी बार स्वास्थ्य विभाग की टीम घर के बाहर पोस्टर लगाने पहुंची तो उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया था। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर पुलिस ने इनके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर अभी तक जिलेवासियों के लिए सुकून भरी खबर यह है कि जिले में जिन 28 संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे वह सभी नेगेटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को दो नए संदिग्धों के सैंपल लिए गए इनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। पिछले तीन दिनों में 19 लोगों पर जिले में कोरोना के तहत बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाने के केस दर्ज किए गए हैं।
सात पर शुक्रवार को दर्ज हुए केस
सेक्टर 10 अंबाला सिटी की सर्वजीत कौर, श्रेयंक जैन मॉडल टाउन अंबाला शहर, मयंक गुप्ता सेक्टर 10 , रिषभ कक्कड़ नदी मोहल्ला अंबाला शहर, पवन कुमार सेक्टर 9 अंबाला शहर। इसके अलावा वीरवार को लक्ष्मी नगर की किरनप्रीत, नीरोला सलोनी अंबाला शहर, सौरभ अरोड़ा बब्याल, विरेंद्र मॉडल टाउन और विपिन भाटिया पर केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा एक छावनी के एक होटल संचालक, नारायगढ़ के जसविंद्र, कलरहेड़ी के व्यक्ति सहित दो अन्य पर 188 धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शहर में राशन लेकर दौड़ी 2 पिंक बसें
दूसरी और जरूरतमंदों तक घर-घर जाकर राशन पहुंचाने के लिए अंबाला शहर हलके में दो पिंक बसों ने अपनी सेवाएं दी। खुद डीएफएससी निशांत राठी ने जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का काम किया। इन दो बसों के माध्यम से 66 गांव को कवर किया गया और लोगों को गांव में जाकर राशन की जरूरी वस्तुएं वाजिब दाम में उपलब्ध करवाई गई।
18 दिन का इम्तिहान बाकी
21 दिन के लॉक डाउन के तीन दिन बीत चुके हैं अब 18 दिन ही शेष हैं। अलबत्ता इन 18 दिनों पर ही निर्भर करेगा कि आने वाले समय में जिले और राज्य की क्या स्थिति रहेगी। जनता ने सब्र रखा तो इस अवधि में कोरोना की चेन को तोड़ दिया जाएगा।