फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona confirmed in 10 people, 52 cured

10 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि 52 हुए ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in 10 people, 52 cured
कोरोना के मामलों में लगातार कमी हो रही है। वीरवार को भी केवल 10 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 52 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौट गए हैं। अभी तक जिले में 40 हजार 627 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। राहत की बात यह है कि इसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 39 हजार 846 हो गई है। इस समय केवल 240 सक्रिय मामले रह गए हैं। इसके अलावा कुल 541 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल 1377 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है। वीरवार को मिले संक्रमितों में अंबाला सिटी 2, अंबाला कैंट से 1, चौड़मस्तपुर से 3, बराड़ा से 4 लोग शामिल है जबकि नारायणगढ़, शहजादपुर और मुलाना से एक भी संक्रमित नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोगों को अभी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। अंबाला के सीएमओ कुलदीप कुमार ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

----------------------------
यह है टीकाकरण की स्थिति
कोविन पोर्टल के अनुसार जिले में कुल 2 हजार 138 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है। इसमें 224 एहतियाती टीके शामिल हैं। अभी तक विभाग की ओर से 19 लाख 98 हजार 674 कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसमें 10 लाख 23 हजार 607 को पहला टीका है जबकि 9 लाख 61 हजार 998 को दूसरा टीका लगाया गया है। अभी तक विभाग की ओर से 11 हजार 69 एहतियाती टीके लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
वीरवार को 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है और 52 लोग कोरोना से ठीक हुए है। यही कारण है कि सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। जो कि बहुत ही अच्छी स्थिति है।
- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed