फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

कोरोना का नहीं थम रहा कहर एक दिन में रिकार्ड 42 नए केस 20 हुए डिस्चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कोरोना का कहर अब बढ़ता ही जा रहा है। छह लोगों की जान लेने के साथ जिले में कोरोना के संक्रमित केस अब 495 हो गए हैं। शनिवार को एक दिन में अब तक के रिकार्ड 42 नए केस सामने आए। इनमें से 25 कपड़ा मार्केट के हैं। हालांकि 20 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया। अब जिले में 112 एक्टिव मरीज हैं जबकि शेष को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक साथ 42 केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की सांसे फूलने लगी हैं और अब स्वास्थ्य विभाग ने जल्दी-जल्दी केस को ट्रेस करने के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिए गए इससे 15 मिनट में परिणाम मिल जाता है। शनिवार को करीब 76 लोगों के इस किट से टेस्ट किए गए जिसमें से दो संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कहां से आए 42 नए केस
21 वर्षीय युवक बलदेव नगर, 33 वर्षीय बांस बाजार शुक्ल कुंड रोड, 25 वर्षीय युवक कमल विहार अंबाला शहर, 18 वर्षीय युवक दुर्गा नंगर अंबाला शहर, 36 वर्षीय महिला बलदेव नगर, 21 वर्षीय युवक अंबाला शहर नजदीक सोहन लाल डीएवी स्कूल, 35 वर्षीय महिला जग्गी कालोनी फेस-3, 38 वर्षीय पुरूष प्रेम नगर, 26 वर्षीय युवक मॉडल टाउन, 18 वर्षीय युवक जलबेहड़ा कालोनी, 28-28 वर्षीय दो युवक क्लाथ मार्केट, नाहन हाउस से 23 वर्षीय युवक ,29 वर्षीय पुरूष छोटा बाजार, 34 व 24 वर्षीय प्रेम नगर अंबाला सिटी, बाबा हीरा सिंह नगर से 32 वर्षीय, रेलवे रोड अंबाला शहर से 31 वर्षीय, सेक्टर 7 से 30 वर्षीय महिला, लक्ष्मी नगर से 30 वर्षीय पुरुष, छावनी कच्चा बाजार से 35 वर्षीय पुरुष, शालीमार बाग अंबाला कैंट से 20 वर्षीय युवक, मटेहड़ी जट्टां अंबाला शहर से 28, रतनगढ़ अंबाला शहर से 40 और रंजीत नगर अंबाला शहर 29 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी कपड़ा मार्केट में या तो कार्यरत थे या यहां से संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

डॉक्टर भी निकला संक्रमित
मुल्तानी कॉलोनी अंबाला शहर से प्राइवेट अस्पताल की महिला डॉक्टर भी संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा 5 महिलाएं और 3 पुरुष कालीबाड़ी मंदिर के पास से संक्रमित पाए गए हैं। एक मरीज गीता नगरी और एक दुर्गानगर अंबाला शहर से संक्रमित पाया गया है यह मरीज लेह लद्दाख से आया था। वहीं शाहपुर, कच्चा बाजार, खटीक मंडी और मोची मंडी से भी एक-एक मरीज संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed