{"_id":"6813b2d55cef83b391060fba","slug":"complaint-to-sp-against-the-station-in-charge-ambala-news-c-36-1-amb1001-141940-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी को शिकायत
विज्ञापन
अंबाला। रामकिशन कॉलोनी में समझौता कराने गए सदर थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी को शिकायत दी गई है। मुस्लिम सभा के अध्यक्ष मोहम्मद आबिद ने शिकायत में बताया कि 28 मार्च को थाना प्रभारी दल-बल के साथ मस्जिद में आए थे।
यहां उन्होंने उसे और अन्य लाेगों को बुलाया और कहा कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होगा तो पुलिस को सूचना देंगे।
29 अप्रैल को जब वे अपने कार्यालय में थे तो उसके दोस्त का लड़का आया और किसी मसले को सुलझाने के लिए कहा। इसके बाद सात बजे के करीब कुछ पुलिस वाले सादी वर्दी में आए और धमकाना शुरू कर दिया कि वे माहौल खराब कर रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी दुर्व्यवहार किया। धक्का-मुक्की करते हुए पुलिस वाहन में बैठा लिया। इस व्यवहार से उन्हें काफी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
वर्जन
यह एक सोची-समझी साजिश है। वो कानूनी प्रक्रिया के तहत ही मौके पर गए थे। दो पक्षों में समझौते पर बात हो रही थी लेकिन एक व्यक्ति ने आकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। अब इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।
अजायब सिंह, प्रभारी कैंट थाना।