{"_id":"5d375e208ebc3e6ca921757e","slug":"complain-againt-eve-teasing-ambala-news-rtk5068240107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों से छेड़छाड़ और बुलेट से पटाखे मारने वालों से अभिभावक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों से छेड़छाड़ और बुलेट से पटाखे मारने वालों से अभिभावक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ (अंबाला) । शहर के कन्या उच्च विद्यालय के पास लड़के बाइक पर सवार होकर लड़कियों से छेड़छाड़ और बुलेट से पटाखे मारकर तंग करते हैं। इनको पुलिस का कोई डर नहीं है। परिजनों व स्कूल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दी। थाना प्रभारी ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। राजेश, कुलबीर, रोकी, विक्की जोली, नरेश लोंटो, छोटाराम, गौरव, सुरेंद्र कुमार, मोनू वालिया आदि ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटियां व बहनें कन्या उच्च विद्यालय में पढ़ती हैं। सुबह स्कूल लगने और छुट्टी के समय काफी बाइक सवार लड़के स्कूल आती-जाती लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। शरारती लड़के बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर उन्हें परेशान करते हैं। जब इन्हें रोकने की कोशिश करते है तो गालीगलौच व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इन को पुलिस प्रशासन का डर नहीं है।
गौरतलब है कि शहर में कॉलेज रोड, हुडा रोड, कन्या स्कूल व निजी स्कूलों में छुट्टी के समय कई युवक एक बाइक पर बैठकर अक्सर घूमते हैं और बाइक द्वारा पटाखे मारते हैं। यह सरेआम कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। थाना प्रभारी अरविंद के अनुसार अभी पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस को आदेश जारी कर दिए हैं कि स्कूल लगने व छुट्टी के समय इन लड़कों पर नजर रखी जाएगी और किसी को बक्शा नहीं जाएगा।