फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Claims failed on the second day itself, the system collapsed in the market

दावे दूसरे दिन ही फेल, मंडी में व्यवस्था चरमराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Claims failed on the second day itself, the system collapsed in the market
अंबाला सिटी। धान खरीद से पहले अंबाला शहर अनाज मंडी में जिला प्रशासन की ओर से बंदोबस्त पुख्ता होने के तमाम दावे किए जा रहे थे। इसके विपरीत मंडी में बदतर सफाई व्यवस्था ने खरीद के दूसरे ही दिन इन दावों की पोल खोल दी है। स्थिति यह है कि नई अनाज मंडी में विभिन्न समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं। इसके साथ ही किसानों को पेयजल संकट भी सता रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। मंडी में चारों ओर गंदगी व्याप्त है। सभी नालियां और नाले गंदगी से भरे पड़े हैं, ज्यादातर वाटर कूलर काम नहीं कर रहे हैं। इससे किसानों को पेयजल संकट की चिंता सता रही है। अचानक लगने वाले बिजली के कटों से भी किसान परेशान हो रहे हैं, क्योंकि मंडी प्रशासन के पास जेनरेटर आदि की व्यवस्था नहीं है। मंडी के कुछ क्षेत्र की लाइटें खराब अवस्था में चल रही हैं। कुछ शौचालयों पर ताले लगे हुए हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर किसानों ने मंडी प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल अनाज मंडी में किसानों की भारी संख्या में आवाजाही है, लेकिन मंडी में किसानों के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इसी प्रकार मंडी क्षेत्र के सभी नाले और नालियों में गंदगी भरी होने के कारण दुर्गंध का महौल बना हुआ है। किसानों ने बताया कि मंडी प्रशासन को चाहिए कि सीजन के दौरान मंडी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखे, वहीं किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से रखनी चाहिए।
विज्ञापन

ओवरफ्लो नाला से फैल रहा दुर्गंध
अनाज मंडी में रेलवे लाइनों की ओर बनी दुकानों के पीछे की ओर एक मेन नाला है। जिसमें गंदगी व्याप्त है। वर्तमान में वह नाला ओवरफ्लो हो चुका है। जिसका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा सिंह, किसान।
सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन
अंबाला अनाज मंडी प्रशासन को सीजन के दौरान किसानों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि प्रतिदिन आवाजाही करने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके, जबकि सीजन करीब डेढ़ महीने ही चलता है।
बलराम सिंह, किसान।
लाइटें खराब होने से परेशानी
अनाज मंडी के बीच लगी कुछ लाइटें काफी दिनों से खराब चल रही हैं, लेकिन मंडी प्रशासन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है, जबकि मंडी में प्रतिदिन किसानों की भारी संख्या में आवाजाही हो रही है। रात भर किसान मंडी में रुक रहे हैं।
निर्मल सिंह, किसान।
अघोषित कट से धान चोरी का खतरा
कई बार अचानक बिजली के अघोषित कट लग जाते हैं, लेकिन बिजली जाने के पश्चात मंडी प्रशासन के पास कोई जेनरेटर आदि की व्यवस्था नहीं है। बिजली कट लगने से पूरी मंडी में अंधेरा कायम हो जाता है। जिससे किसानों की धान चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है।

हरदीप सिंह, किसान।
जेनरेटर की व्यवस्था के लिए हो रहा प्रयास
सफाई व्यवस्था को लेकर मंडी प्रशासन की ओर से कार्य किया जा रहा है। वाटर कूलर सभी दुरुस्त करवाए जा चुके हैं, लेकिन पानी की खपत ज्यादा होने के कारण हो सकता है कि कुछ वाटर कूलर में पानी खत्म हो जाता हो। बिजली जाने के बाद जेनरेटर की व्यवस्था मंडी प्रशासन के पास नहीं है, जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।
दिलेर सिंह, सेक्रेेटरी मार्केट कमेटी अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed