फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

बड़े बकायादारों पर कसेगा शिकंजा, निगम चलाएगा विशेष अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
civic
प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी को लेकर नगर निगम की ओर से बड़ा अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। आगामी वित्त वर्ष शुरू होने से पहले निगम बड़े स्तर पर टैक्स रिकवरी करना चाहता है। ताकि बकाया राशि को कुछ हद तक कम किया जा सके। रिकवरी होती है तो निसंदेह निगम को राजस्व प्राप्ति भी होगी।
विज्ञापन

इस समय भी नगर निगम का अंबाला वासियों पर करीब 17 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। जबकि नगर निगम की ओर से इस साल बड़े बकायादारों के खिलाफ तेजी के साथ अभियान चलाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। इसी के बाद बहुत से बकायादारों ने 10 साल पुराना टैक्स नगर निगम में आकर जमा करवा दिया था।
विज्ञापन

इससे निगम ने करीब 5 करोड़ रुपये की रिकवरी भी की है। मगर अब पुराने आर्थिक सत्र का एक महीना शेष रहने के बाद अब निगम आखिरी दिनों में तेजी के साथ अभियान चलाने की तैयारी में हैं। इससे कि ज्यादा से ज्यादा रिकवरी की जा सके। इसको लेकर नगर निगम समय-समय पर उन बकायादारों की सूची सार्वजनिक कर रहा है, जिन्होंने पिछले 10 साल से अधिक समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है। वहीं नोटिस देने की प्रक्रिया के बाद सीलिंग की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से कई बार तेजी के साथ रिकवरी अभियान चलाया गया था। मगर इस बीच कोरोना ने खलल डाला। जिससे नगर निगम को रिकवरी अभियान में थोड़ी ढील बरतनी पड़ी। मगर अब जैसे-जैसे कोरोना के तीसरी लहर की रफ्तार कम होती जा रही है। उसी रफ्तार से निगम एक बार फिर रिकवरी अभियान चलाने के लिए तैयार है। पिछले दिनों भी नगर निगम की ओर से कई दुकानों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने की एवज में सील कर दिया गया था।

टैक्स रिकवरी को लेकर कार्य किया जा रहा है। जो भी बड़े बकायादार है, उनके खिलाफ निरंतर रिकवरी और सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इससे कि बकायादारों से प्रॉपर्टी टैक्स लिया जा सके।
- जरनैल सिंह, ईओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed