{"_id":"5f6661308ebc3eedfa44f8b8","slug":"civic-ambala-news-knl44783239","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत पर हुए हमले में गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने 6 घंटे तक लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत पर हुए हमले में गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने 6 घंटे तक लगाया जाम
विज्ञापन
जाम लगाकर बैठी महिलाएं
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। गांव बधोली के महंत रामेश्वर दास पर हुए हमले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 11 बजे काल्पी लिंक रोड पर जाम लगा दिया। दूसरी तरफ महंत ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जाम लगाने वाले लोगों ने कहा कि 8 दिन बीत जाने के बावजूद इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान गांववासी हमलावर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। गांववासियों ने बताया कि गांव में ठाकुरद्वारा मंदिर के महंत रामेश्वर दास रहते हैं जिन पर 12 सितंबर को हमला कर घायल कर दिया था साथ ही नकदी व अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज खानापूर्ति कर क्लीन चिट दे कर छोड़ दिया है। बता दें कि इस मामले में ग्रामीणों ने करीब चार दिन पहले ही पुलिस को गिरफ्तारी न होने पर जाम लगाने की चेतावनी दे दी थी। लेकिन पुलिस ने इस चेतावनी को अनदेखा कर दिया। इसी कारण ग्रामीणों को जाम लगाना पड़ा।
मंगलवार तक का फिर दिया अल्टीमेटम
मौके पर पहुंचे डीएसपी अनिल कुमार ने केस को मुलाना एसएचओ नरेंद्र राणा को सौंप दिया गया है। इस दौरान गोल्डी राणा व गांववासियों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को मंगलवार तक का समय देते हुए उसके बाद प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी। आश्वासन के करीब छह घंटे बाद जाम खोला गया।