{"_id":"5edfe7748ebc3e43192024b3","slug":"civic-ambala-news-knl336138199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़े मिलने के बाद कोविड अस्पताल में जांच करने पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़े मिलने के बाद कोविड अस्पताल में जांच करने पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना एमएम अस्पताल की कोविड़ 19 यूनिट में खाने में कीड़े मिलने के मामले में मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया। डीसी के आदेश पर एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की टीम एमएम अस्पताल की कोविड-19 यूनिट में पहुंची। मरीजों के लिए बन रहे भोजन की जांच की ओर सैंपल लिए। वहीं, मरीजों की वायरल वीडियो में मरीजों को मिले भोजन में कीड़े परोसे जाने के मामले में उक्त टीम ने अस्पताल प्रबंधन को अंतिम चेतावनी दी। हालांकि मौके पर सब सही पाया गया। एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार की अगुवाई में पंहुची टीम में डा. बेला शर्मा डिप्टी सिविल सर्जन अंबाला, एसएमओ बराड़ा डा. बीरबल कुमार व एफएसओ डा. गौरव शर्मा शामिल रहे। बता दें कि सोमवार को करनाल के रहने वाले कोरोना संक्रमित कुछ मरीजों ने अस्पताल में मिल रहे खाने में कीडे़ निकलने का आरोप लगाया था। इतना ही नही मरीजों ने खाने में निकले कीड़ों की वीडियो तक बनाकर वायरल कर दी थी।
हमें शिकायत मिली थी कि मरीजों को जो खाना मिल रहा है उसमें कीड़े आ रहे हैं। किसी ने एक वीडियो भी वायरल किया था। आज मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर दौरा किया गया। आज जो खाना बना हुआ था। उसके सैंपल लिए गए हैं। टीम को आगाह कर दिया कि अगर खाना घटिया मिला तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
-एसडीएम बराड़ा, गिरीश कुमार
विज्ञापन
हमें शिकायत मिली थी कि मरीजों को जो खाना मिल रहा है उसमें कीड़े आ रहे हैं। किसी ने एक वीडियो भी वायरल किया था। आज मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर दौरा किया गया। आज जो खाना बना हुआ था। उसके सैंपल लिए गए हैं। टीम को आगाह कर दिया कि अगर खाना घटिया मिला तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-एसडीएम बराड़ा, गिरीश कुमार