फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City council elections: Voter list will be published on May 15

नगर परिषद चुनाव : 15 मई को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
City council elections: Voter list will be published on May 15
अंबाला। हरियाणा चुनाव आयोग ने अंबाला सदर नगर परिषद की वार्डबंदी के बाद अब आम चुनाव करवाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। नगर परिषद के सभी 31 वार्डों की मतदाता सूचियों के संशोधन का कार्य 27 मार्च से 13 अप्रैल तक किया जाएगा। आयोग के निर्देशन में एक जनवरी 2023 की योग्यता तिथि के आधार पर यह संशोधन होगा। अभी चुनावों की तारीख घोषित नहीं की गई है लेकिन मतदाता सूची में संशोधन को लेकर हरियाणा चुनाव आयोग की तरफ से 20 मार्च को आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह द्वारा जारी किए आदेशों के तहत 17 अप्रैल को मतदाता सूची से संबंधित सूची तैयार की जाएगी। 21 अप्रैल को वार्ड स्तर पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दो मई को आपत्तियों पर सुनवाई होगी और इनका निस्तारण होगा। पांच मई को अंबाला उपायुक्त के समक्ष मतदाता सूची को लेकर अपील की जा सकेगी। 10 मई तक उपायुक्त मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण करेंगे और 15 मई को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण 2011 की जनसंख्या के आधार पर किया गया है। जरनल और बीसी श्रेणी में एक लाख 76 हजार 233 की जनसंख्या है जबकि एससी श्रेणी से संबंधित जनसंख्या 65 हजार 436 है। 31 वार्ड की जनसंख्या दो लाख 41 हजार 669 आंकी गई है।
विज्ञापन


31 में से 15 वार्ड हुए थे आरक्षित
पंचकूला स्थित निकाय विभाग के मुख्यालय में ड्रा और जनसंख्या के आधार पर 31 वार्ड में से 15 वार्ड आरक्षित किए गए थे। नौ जनरल श्रेणी के वार्ड में 3, 5, 6, 10, 11, 13, 18, 25 व 29 शामिल हैं। वहीं चार वार्ड महिला/पुरुष अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के लिए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4, 20, 23 और 31 हैं। इसी प्रकार दो वार्ड 22 व 24 अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड स्तर पर जनसंख्या
वार्ड नंबर जनरल/बीसी अनुसूचित जाति
1. 5824 2326
2. 6549 1448
3. 6085 2295
4. 4614 3270
5. 4281 3142
6. 6324 1667
7. 6749 1220
8. 7257 1043
9. 6029 1940
10. 6070 1474
11. 6149 1771
12. 5746 1970
13. 5991 1209
14. 6393 901
15. 6617 874
16. 5299 2547
17. 6511 1324
18. 6055 1819
19. 5571 2585
20. 2983 4927
21. 5427 2153
22. 4793 3246
23. 3549 3836
24. 4135 3325
25. 6858 902
26. 6983 1040
27. 7874 496
28. 6039 1924
29. 4297 3212
30. 5546 2075
31. 3635 3475

10 साल के बाद बना था नगर परिषद
वर्ष 2010 में छावनी और शहर परिषद को भंग कर व इसमें कुछ हिस्सा नारायणगढ़ हल्के का, अंबाला छावनी और शहर के कुछ गांव को शामिल करने के बाद नगर निगम अंबाला का गठन किया गया था और यहां 9 वार्ड थे। अंबाला नगर निगम को भंग करने के बाद छावनी को वर्ष 2019 में नगर परिषद का दर्जा मिल गया था और फिर यहां पूर्व की तरह 31 वार्ड हो गए थे।


वार्डबंदी के बाद अब वार्ड स्तर पर मतदाता सूचियों के संशोधन का कार्य किया जाएगा। हरियाणा चुनाव आयोग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। 27 मार्च से यह कार्य आरंभ कर दिया जाएगा जोकि 13 अप्रैल तक चलेगा। फिर आपत्तियां ली जाएंगी और 15 मई को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
-निर्मल नागर, प्रशासक, नगर परिषद सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed