फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children of Anganwadis in poor condition will be shifted before the rains

Ambala News: बारिश से पहले खस्ता हाल आंगनबाड़ी के बच्चे होंगे शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Children of Anganwadis in poor condition will be shifted before the rains
अंबाला सिटी। बारिश से पहले खस्ताहाल आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को नजदीक के केंद्रों में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जिला महिला एवं बाल विकास विभाग ने खंड स्तर के अधिकारियों को सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों के नजदीकी केंद्रों में बच्चों को शिफ्ट किया जाएगा। बच्चों को निकट के ही किसी पंचायती भवन या फिर स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा। जिससे बच्चों को अधिक दूर न जाना पड़े। जिले में 300 से अधिक ऐसी कई आंगनबाड़ी हैं जो खस्ता हाल में हैं। ऐसे में अगर बारिश का मौसम अधिक भारी रहा तो परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। जिले में कुल 1213 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। फिलहाल आंगनबाडि़यों में छुट्टियां चल रही है। छुट्टियों के बाद यह कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

------------
सुधार के लिए नहीं मिला बजट
बीते वर्ष विभाग को एक करोड़ 80 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। जिससे करीब 300 केंद्रों की रिपेयर करवाई गई थी। अब विभाग की ओर से 250 आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार को फिर से विभाग की ओर से बजट मांगा है। मगर अभी तक विभाग को बजट की मंजूरी नहीं मिली है। इसी कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

----------
ग्रामीण क्षेत्रों में हालत खराब
जहां शहरी क्षेत्रों में केंद्रों की हालत ठीक है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र दयनीय हालत में चल रहे हैं। कई केंद्रों को वर्षों से अपने भवन का इंतजार है। ज्यादातर केंद्र स्कूलों के कमरों में ही चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शहजादपुर, नारायणगढ़, बराड़ा के क्षेत्र में सबसे अधिक खराब हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन --------
हमारी ओर से बजट की मंजूरी के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं बारिश से नुकसान होने के डर से आंगनबाड़ी केंद्रों की भी सूची मांगी गई है। इसके बाद ही बच्चों को शिफ्ट किया जाएगा।
--- मिक्षा रंगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed