फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief Minister rode a bicycle with the Transport Minister, 500 students participated

Ambala News: मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री संग चलाई साइकिल, 500 विद्यार्थियों रहे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister rode a bicycle with the Transport Minister, 500 students participated
अंबाला सिटी। उदय कार्यक्रम के तहत शहर के हर्बल पार्क में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर परिवहन मंत्री असीम गोयल के साथ साइकिल चलाई।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरुआत होने से पहले पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। साइकिल रैली को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री खुद साइकिल रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थी शामिल हुए। उधर, अलग-अलग विभागों की ओर से 44 स्टाल लगाए। मुख्यमंत्री ने पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री की ओर से दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल देकर अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम में युवाओं के लिए साइक्लिंग कर स्वस्थ रहने और नशे से दूर रहने का अच्छा संदेश है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया था। करनाल से 13 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम के अभियान की शुरुआत की थी और इसी कड़ी में रविवार अंबाला में पौधारोपण किया। यह अभियान मानसून के दौरान सभी शिक्षण संस्थानों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों और सरकारी विभागों की ओर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परिवहन और महिला बाल विकास राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में तनाव कम करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से मानसिक तनाव कम करने और शारीरिक बल बढ़ाने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अलग-अलग विद्या देखने को मिली है और विभिन्न विभागों और संस्थाओं की ओर से लगाए स्टॉल इसे खास बनाते हैं।
डेढ़ करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में प्रदेश में करोड़ों पौधे लगाने का काम किया गया है। इस वर्ष अभी तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। एग्रो फोरेस्टी के माध्यम से भी किसानों के खेतों में पौधे लगवाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चे के जन्म दिवस, सालगिरह और अन्य सामाजिक महोत्सव के दौरान भी एक पेड़ लगाकर इस समारोह को यादगार बनाएं।

युवाओं के साथ खेली वॉलीबाॅल
राहगीरी में खेल जैसे रस्साकशी, कबड्डी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, मलखम, नुक्कड़ नाटक और वाॅलीबॉल, शूटिंग कराई गई, जिन्हें देख लोग रोमांचित हुए। मुख्यमंत्री ने वाॅलीबाॅल का मैच भी खेला और युवा खिलाड़ियों में जोश भी भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल जगत में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक खिलाड़ी योगेश्वर सिंह और अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर उत्साह बढ़ाया। दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साइकिल और व्हील चेयर वितरित की। इनमें बबीता और रोहित को व्हील चेयर और मीना को मोटराइज्ड साइकिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed