{"_id":"668c94395de2f1db160693c4","slug":"cheated-by-daughter-father-set-himself-on-fire-and-died-ambala-news-c-36-1-sknl1017-125816-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बेटी से धोखाधड़ी, पिता ने लगाई आग, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बेटी से धोखाधड़ी, पिता ने लगाई आग, तोड़ा दम
विज्ञापन
अंबाला। बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर चंडीगढ़ के एजेंट की ओर से की गई ढाई लाख की धोखाधड़ी के बाद पंजोखरा निवासी पिता शशीकांत ने खुद को आग लगा ली। व्यक्ति ने छह जुलाई को खुद को किसी ज्वलनशीन पदार्थ का छिड़काव कर आग के हवाले कर दिया था। परिजनों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर झुलसी अवस्था में व्यक्ति को सिटी नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।
सोमवार को व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पंजोखरा पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी कमल, करनवीर, सुखविंद्र सिंह, वारिस चौहान, नितिश गोयल और संदीप सिंह संधू पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गत दिवस पहले भी शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।
एजेंटों ने थमा दिया था फर्जी ऑफर लेटर
दरअसल, पंजोखरा गांव निवासी शिवानी ने बताया कि उसने बीकॉम की पढ़ाई की हुई है। आगे की पढ़ाई वह ऑस्ट्रेलिया से करना चाहती थी। उसका बड़ा भाई अक्षय शर्मा विदेश गया था। उसने भी विदेश जाने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित वीजा स्पोर्ट सर्विस से संपर्क किया था। उसने दो फरवरी को फाइल लगाई थी, लेकिन वीएसएस वालों ने उसे फर्जी ऑफर लेटर दे दिया। इसकी एवज में आरोपियों ने 11 हजार रुपये लिए थे। इसके अलावा पिता शशीकांत ने सेंटर वालों को 5.66 लाख रुपये दिए थे। आरोपियों ने उसे नहीं भेजा। बाद में पंजोखरा थाने में शिकायत दे दी थी। उस समय आरोपियों ने उसके पिता को 2 चैक दिए थे, लेकिन दोनों बाउंस हो गए। आरोपियों ने काफी बहस करने के बाद 28 मई को 66 हजार रुपये व 23 जून को ढाई लाख रुपये डलवाए। वीएसएस की तरफ से अभी भी ढाई लाख रुपये देने थे। आरोपियों ने उनकी रकम नहीं लौटाई थी। पिता ने गत दिवस ही आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। इस से परेशान होकर पिता ने 6 जुलाई को आग लगा ली थी।