फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chadhuni said, now it's Ambala's farmers' turn

चढू़नी ने किसानों में फूंकी जान, बोले- अब अंबाला के किसानों की बारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chadhuni said, now it's Ambala's farmers' turn
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को तेज करने के लिए 6 जून को अंबाला से किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अधिक से अधिक किसान दिल्ली की ओर कूच करें। इसके लिए भाकियू की अंबाला में बैठकेें की जा रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी ने भी किसानों की बैठक कर उनमें नए जोश का संचार किया। भाकियू नेता गांव-गांव जाकर किसानों को 6 जून को दिल्ली जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। किसानों को समझाया जा रहा है कि सरकार को जैसे किसानों ने हिसार में घुटनों के बल लाया था उसी तरह अब केंद्र सरकार पर कृषि कानून वापस लेने का दबाव बनाना है। यह तभी संभव होगा जब हम सभी किसान एकजुट होकर दिल्ली पहुंचेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसी कड़ी में वीरवार को भाकियू ने चौड़मस्तपुर, नग्गल, नडियाली और अन्य गांव का दौरा किया।
विज्ञापन

करनाल से ज्यादा किसानों को अंबाला से होना है रवाना: चढू़नी
शंभू बार्डर पर पहुंचे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी ने कहा कि जिस प्रकार 23 मई को करनाल से जत्थे बंदियां दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। जिसमें करनाल से करीब 2 हजार गाड़ियों से किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उसी प्रकार अंबाला के शंभू बार्डर से भी किसानों को दिल्ली के लिए रवाना होना है। चाहे गाड़ियां 2 हजार से ज्यादा हों लेकिन कम नहीं होनी चाहिए। यह प्रतियोगिता इस बार करनाल और अंबाला के किसानों के बीच है। देेखते हैं कि इस बार कौन अव्वल आता है, क्योंकि पिछली बार भी जब अंबाला से किसान रवाना हुए थे, तब भी अंबाला के किसानों ने एक नया जोश भर दिया था और पूरे प्रदेश के किसान अंबाला के किसानों के साथ जुड़ते हुए दिल्ली पहुंचे थे। इस बार भी हमें उसी जोश के साथ दिल्ली के लिए रवाना होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed