फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Celebrated Tap Kalyanak Mahotsav by taking out a procession

Ambala News: शोभायात्रा निकाल मनाया तप कल्याणक महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Tap Kalyanak Mahotsav by taking out a procession
अंबाला छावनी के लाल कुर्ती बाजार में निकाली गई शोभायात्रा में भाग लेते जैन समाज के लोग। संवाद
अंबाला। 1008 भगवान महावीर स्वामी के 2551वें निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत जैन धर्म के आठवें और 23वें तीर्थंकर 1008 भगवान श्री चंद्रपभु और 1008 भगवान श्री पार्श्वनाथ का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह जन्म और तप कल्याणक महोत्सव छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति की ओर से मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे पहले जैन मंदिर में सुबह सात बजे श्री जी का पांडुकशिला पर अभिषेक शांतिधारा पूजन किया गया। इसके बाद लाल कुर्ती बाजार के श्री सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सृष्टि स्वरित महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इसमें महिलाओं और बच्चों ने नृत्य किया। इसके बाद दोपहर को मंदिर से पालकी पर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस शोभायात्रा में इंद्र, इंद्राणी के साथ यूपी के शामली से आए बैंड बाजे, शहनाई और संगीतकारों ने भाग लिया और भजनों के माध्यम से भगवान महावीर के का गुणगान किया। यह शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर लाल कुर्ती बाजार से होते हुए गुजरी। इस दौरान सकल जैन समाज का वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुनील, ललित, अरविंद, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed