{"_id":"670dac3ec1210fcd56074ef4","slug":"caution-danger-of-dengue-23-cases-so-far-two-of-malaria-ambala-news-c-36-1-ame1006-131137-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! डेंगू का खतरा : अब तक 23 मामले, दो मलेरिया के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! डेंगू का खतरा : अब तक 23 मामले, दो मलेरिया के
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक जिला अंबाला में डेंगू के 23 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ मौसम में बदलाव होने से मच्छरों को भी पर्याप्त वातावरण मिल रहा है।
इसके साथ ही दो केस मलेरिया के भी सामने आए हैं। पिछले वर्ष मलेरिया का एक ही केस आया था। जबकि वर्ष 2023 से पहले मलेरिया के केस शून्य हो चुके थे। मगर अब दोबारा से मलेरिया का बढ़ना चिंता का सबब बन रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए विभाग भी रोजाना विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के सैंपल ले रहा है। इसके आधार पर ही उनमें डेंगू की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। रोजाना विभाग की ओर से 90 से 150 सैंपल करवाए जा रहे हैं।
बुखार के मरीजों की विशेष जांच
स्वास्थ्य विभाग के डॉ सुनील हरि ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रत्येक बुखार के मरीज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बुखार के मरीजों को दवा के साथ-साथ खून की जांच करवाने का भी परामर्श दिया जा रहा है। जिससे समय रहते डेंगू के मामलों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि इन दिनों में सुबह और शाम के समय ठंडक होने के कारण डेंगू का मच्छर आसानी से पनप रहा है।
विज्ञापन
बरतीं जानी चाहिए सावधानियां
इसलिए बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतें और बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में नालियों और कूड़ा कर्कट न होने दें। ठंड के कारण गंदे पानी में मच्छर कई दिनाें तक रह सकता है। इसके साथ ही फ्रिज व अन्य जगहों पर जमा पानी को भी समय- समय पर बदलते रहें। यहीं पर सबसे अधिक खतरा होता है।
वर्जन
विभाग की ओर से डेंगू के बढ़ते मामले देखते हुए जांच बढ़ा दी गई है। बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच भी चरम पर हैं। विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को अपने क्षेत्र में जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
-डॉ. सुनील हरि, महामारी नियंत्रक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग अंबाला।