फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car driver hit the innocent sitting on the dam, died

Ambala News: बांध पर बैठे मासूम को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Car driver hit the innocent sitting on the dam, died

विज्ञापन
अंबाला। टांगरी बांध स्थित किन्नरों के क्वार्टर के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आनन-फानन में लोग उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने कार्तिक को पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में कार्तिक ने दम तोड़ दिया।


उधर, कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस लोगों ने उसे पकड़ लिया था। इलाका पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल कार्तिक की मां चंचल ने बताया कि जलभराव के चलते उनके घर में पानी घुस गया था। ऐसे में वह अपने पति सुनील ठाकुर के साथ अपने घर से बाहर आ गई थी। उसके पास एक साल का माधव है तो दूसरा कार्तिक। बांध पर बैठे हुए थे और कार्तिक किनारे पर खड़ा था। अचानक कार ने टक्कर मार दी। पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed