फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Canter full of scrap and cash looted from driver

Ambala News: चालक से स्क्रैप से भरा कैंटर और नकदी लूटी

Thu, 18 Apr 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 18 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Canter full of scrap and cash looted from driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। उत्तरप्रदेश से स्क्रैप लेकर पंजाब जा रहे चालक से आरोपी ने नकदी और कैंटर लूट लिया। लूटपाट करने वालों ने अपनी पहचान सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के तौर पर दी थी। कैंटर चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कुशलिया गांव गाजियाबाद निवासी शुभम अली ने बताया कि वह 14 अप्रैल को गाजियाबाद से स्क्रैप लोड करके मंडी गोबिंदगढ़ पंजाब के लिए चला था। वह 15 अप्रैल को सुबह लगभग 3:30 बजे नेशनल हाइवे 44 पर मोहड़ा अनाज मंडी के सामने पहुंचा। इस दौरान एक सफेद रंग की कार में सवार लोगों ने उसके कैंटर को रुकवा लिया। उसमें सवार दो व्यक्तियों ने बताया कि वो सेल्स टैक्स विभाग में तैनात हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सामान व कैंटर के कागज चेक किए और बताया कि इसमें एक ऑनलाइन बिल नहीं है, इसलिए उसका कैंटर बंद होगा। फिर उन दोनों ने कैंटर को एक तरफ खड़ा करवाया और चाी छीन ली। उन्होंने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और सड़क पर लगी एक रेहड़ी पर ले जाकर जबरदस्ती चाय पिलाई। फिर उसकी गाड़ी के पास आ गए। इसके बाद वो कैंटर सहित उसे इधर-उधर घुमाते रहे और फिर कुछ समय बाद वो उसकी जेब में रखे चार हजार रुपये और कैंटर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed