फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cabinet minister Kumari shelja flags off Ambala-Delhi Express train

अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस को सैलजा ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 14 Sep 2013 11:23 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sat, 14 Sep 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cabinet  minister Kumari shelja flags off Ambala-Delhi Express train
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी सैलजा ने शनिवार को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली वाया बराड़ा, जगाधरी, सहारनपुर, मुज्जफरनगर, मेरठ, मोदी नगर, गाजियाबाद, शहादरा के रास्ते जाने वाली मेल ट्रेन (अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस) को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उपस्थित जनसमूह से सैलजा ने कहा कि इस रेलगाड़ी को चलाने की मांग वर्षों से की जा रही थी और वह भी निरंतर इसके लिए प्रयासरत थीं। उन्होंने कहा कि इस रेलगाड़ी के चलने से न केवल क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग पूरी हुई है बल्कि इस रूट से दिल्ली आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


गाड़ी चलवाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि अंबाला छावनी, अंबाला शहर, बराड़ा और जगाधरी रेलवे स्टेशनों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और जल्द ही अंबाला शहर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प भी किया जाएगा। सैलजा ने कहा कि वर्ल्ड क्लास स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं भी दिलवाउंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार की ओर से नारायणगढ़ में रेल लाइन बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसे लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। उन्होंने अंबाला रेलवे स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूर्व रेलमंत्री के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने रेल अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दें और इस रेलगाड़ी के अलावा अन्य रेलगाड़ियों में भी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए यात्रियाें को रोजमर्रा में आने वाली परेशानियों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

ट्रेन का समय
फिलहाल यह गाड़ी रविवार से 14521 अप बनकर सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से चलेगी और 11 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी और इस मेल गाड़ी का अंबाला से दिल्ली तक का किराया करीब 75 रुपये है। इसी प्रकार शाम को यह गाड़ी 14522 डाउन बनकर 1 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली से रवाना होगी और 7 बजकर 10 मिनट पर अंबाला छावनी पहुंचेगी। फिलहाल इस गाड़ी में 10 सामान्य डिब्बे और एक एसी चेयर लगाई गई है और भविष्य में डिब्बों में यात्रियों की सुविधा अनुसार इजाफा भी किया जा सकता है।

जगाधरी तक जनरल डिब्बे में गईं सैलजा
इस ट्रेन में सैलजा पहले एसी कोच डिब्बे में जाकर बैठ र्गइं। थोड़ी देर वहां बैठीं और फिर वह अचानक बोगी से उतरीं और जनरल डिब्बे में जाकर आम लोगों के  बीच जाकर बैठ गईं। वहां सैलजा ने एक महिला ने बैठने के लिए थोड़ी सीट मांगी। महिला ने सैलजा को बैठने की जगह थी। उसके बाद उनके अन्य साथी भी ट्रेन की विभिन्न बोगियों में सवार हो गए। राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह, साढौरा के विधायक राजपाल भूखड़ी, उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल, डिप्टी मेयर सुधीर जयसवाल, कांग्रेस नेता प्रताप चौधरी, नरेंद्र पाल, हरीश सासन, किरण बाला जैन, नीलम शर्मा, सेठ मदन लाल, सतीश सैनी, राज रानी, सुमन मेहरा, वीनू अग्रवाल, नरपाल गुर्जर, हरिंद्र शर्मा राजू, अतुल महाजन, मनीष राणा, सतीश कनौजिया, ललित अरोड़ा, संदीप दुग्गल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के साथ सामान्य डिब्बे में अंबाला से जगाधरी तक सफर किया।

ये अफसर भी रहे मौजूद
इस मौके पर अंबाला के उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग, मंडल रेल प्रबंधक एके कठपाल, सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार, सीनियर डीएमओ नरसिंह, कर्ण सिंह, आरपीएफ कमांडेंट महेंद्र कुमार, सीनियर स्टेशन मैनेजर शेर सिंह जडौलिया, आरपीएफ कंपनी कमांडेंट सुखदेव सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


टाइम के लिए दैनिक यात्रियों में संशय
हालांकि इस ट्रेन का वक्त काफी सुबह है। इसलिए बहुत से दैनिक यात्रियों की मांग है कि इस ट्रेन का टाइम सुबह थोड़ा लेट कर दिया जाए, ताकि दैनिक यात्री इस ट्रेन का इस्तेमाल कर सकें। दैनिक यात्री साढ़े छह से साढ़े सात बजे के करीब ट्रेनों में सवार होकर 50 किलोमीटर तक के दायरों में नौकरियों के जाते हैं, लेकिन ये ट्रेन सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। इसलिए बहुत से दैनिक यात्रियों के लिए इस ट्रेन को पकड़ना संभव नहीं होगा। यात्रियों की मांग है कि सुबह इस ट्रेन का टाइम थोड़ा लेट किया जाए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सैलजा ने विश्वास दिलाया कि भविष्य की यात्रियों की सुविधा अनुसार इस गाड़ी के समय में बदलाव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed