फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   By listening to Srimad Bhagwat Katha, the living being gets complete results: Dr. Swami Anubhavanand

श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जीव को पूर्ण फल की होती है प्राप्ति : डॉ. स्वामी अनुभवानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
By listening to Srimad Bhagwat Katha, the living being gets complete results: Dr. Swami Anubhavanand
अंबाला सिटी। सिटी के हिसार रोड स्थित सिंघावाला कॉलोनी में शिवशक्ति सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन डॉ. अनुभानंद गिरि महाराज ने गजेन्द्र मोक्ष, वामन भगवान, भगवान श्रीराम चरित्र व भगवान श्रीकृष्ण जन्म आदि की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के मात्र श्रवण करने से जीव को पूर्ण फल की प्राप्ति हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्संग सुनने से जीव के मन में अच्छे संस्कार आते हैं, अर्थात सच्चे मन से स्मरण करने पर परमात्मा जीव की सहायता के लिए अवश्य आते हैं। इसलिए जीव को परमात्मा के प्रति आस्था बनाए रखते हुए भजन कीर्तन जरूर करना चाहिए। डॉ. अनुभवानंद महाराज ने राजाबलि व भगवान वामन अवतार का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब भी कोई व्यक्ति अच्छा काम कर रहा हो तो उसे रोकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

कथा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस नन्दोत्सव में भजन सम्राट रोहित शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान ब्रज में हो रही जय-जयकार नंद घर लाला जायो है व सारे जग बिच बजन बधाइंयां भजन प्रस्तुत किया। पंडाल में मौजूद सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमें, सभी भक्तों ने खूब आनंद उठाया। कथा के बीच में अंबाला नगरनिगम मेयर शक्तिरानी शर्मा भी पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed