फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Burp share of five sisters, only brother absconded after selling two houses worth one crore

अंबाला: 5 बहनों का हिस्सा डकार इकलौता भाई 1 करोड़ कीमत के दो मकान बेचकर फरार, नायब तहसीलदार, वकील, दो नंबरदार सहित आठ पर केस

Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
सार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बहनों में से कोई भी किसी दफ्तर या तहसील नहीं गए, फिर भी उनकी गैरहाजिरी में इनके हिस्से वाले मकानों की रजिस्ट्री कैसे हो गई। उन्होंने नोटरी से सत्यापित किए जाने वाले दस्तावेजों पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Burp share of five sisters, only brother absconded after selling two houses worth one crore
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हरियाणा के अंबाला में करीब एक करोड़ रुपये कीमत के दो मकानों की फर्जी कागजात से रजिस्ट्री प्रकरण में नायब तहसीलदार, वकील, दो नंबरदार, सगे भाई सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस प्रकरण का आरोपी पांच बहनों का इकलौता भाई बताया गया है।

वह एक निजी बैंक में रिकवरी एजेंट का काम करता है। उसने अपने पिता के दो प्लॉटों पर बने मकानों में अपनी पांच बहनों का हिस्सा डकराने के लिए फर्जी कागजात तैयार किए थे। वह इस कारनामे को अंजाम देकर पत्नी के साथ फरार बताया गया है।

विज्ञापन


पांचों बहनों को दोनों मकान बेचे जाने की सूचना पड़ोसियों से मिली थी। इसके बाद मामले की शिकायत अंबाला के पुलिस अधीक्षक और सीएम विंडो पर की गई थी। पिछले कई दिन से इस मामले की जांच की जा रही थी। शनिवार को छावनी थाना में गुरुग्राम सेक्टर-69 वासी एडवोकेट गीतिका की शिकायत पर नायब तहसीलदार, वकील, दो नंबरदार देवेंद्र कुमार और कांशीराम, सगे भाई देविन धीमान, मकान के खरीदार मोहित गिरी और सरदारा गिरी सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि बहनों में से कोई भी किसी दफ्तर या तहसील नहीं गए, फिर भी उनकी गैरहाजिरी में इनके हिस्से वाले मकानों की रजिस्ट्री कैसे हो गई। उन्होंने नोटरी से सत्यापित किए जाने वाले दस्तावेजों पर भी सवाल उठाए हैं। जांच अधिकारी अंबाला छावनी थाना के सबइंस्पेक्टर राम कुमार का कहना है कि मामले में जिन लोगों पर आरोप लगाये गए हैं, उनकी क्या भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है।

पड़ोसियों से मिली सूचना, फिर ऑनलाइन चेक की रजिस्ट्री
एडवोकेट गीतिका ने बताया कि जब उसे पड़ोसियों से दोनों मकान को उनके इकलौते भाई देविन धीमान द्वारा बेचे जाने की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल ऑनलाइन रजिस्ट्री को चेक किया था। तब जाकर उन्हें यह पता चला कि उनका भाई उनके हिस्से वाले दोनों मकानों को बेचकर फरार हो गया है।


2013 से रह रहे किरायेदार को बेचा मकान
जिन दो मकानों की फर्जी कागजात के आधार पर रजिस्ट्री हुई है, वह अंबाला छावनी के लक्कड़बाजार के सिक्लीगर मोहल्ले में है। इस मकान में शिकायतकर्ता का भाई देविन धीमान और खरीदार मोहित गिरी परिवार के साथ वर्ष 2013 से रह रहे थे। 17 नवंबर 2021 को उनके भाई देविन धीमान ने फर्जी कागजात के सहारे इन दोनों मकानों को किरायेदार मोहित को बेच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed