{"_id":"5787eaa74f1c1b027d13fc3b","slug":"bedmenton-hall-will-prepare-soon-viz-amnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द तैयार होगा अंतरराष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन हाल : विज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द तैयार होगा अंतरराष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन हाल : विज
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सुभाष पार्क अंबाला छावनी के नजदीक आनंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री इस बैडमिंटन हॉल को अकादमी का रूप देने पर भी विचार कर रहे हैं ताकि स्थानीय खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
इस हॉल के निर्माण पर 1 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है और इस वर्ष के दौरान इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अनिल विज स्वयं दो बार इस हाल के निर्माण स्थल का दौरा करके निर्माण की गुणवत्ता और नवीनतम स्थिति का जायजा ले चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार इस परिसर में युवाओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि बाहर के खिलाड़ी यहां रूक कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का प्रशिक्षण हासिल कर सकें। प्रशिक्षण के लिए अच्छे कोच भी तैनात किए जाएंगे।
विज के निर्देशों पर इस हाल में दर्शक दीर्घा के विस्तार के साथ-साथ विभिन्न मैचों के दौरान हाल में उपस्थित रहने वाले मुख्य अतिथियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के लिए भी प्रावधान किया जा रहा है।