फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Auspicious work happens with the grace of Guru: Renu Bharti

गुरु की कृपा से होते हैं मंगलमय कार्य : रेनू भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Auspicious work happens with the grace of Guru: Renu Bharti
नारायणगढ़ के हुसैनी रोड आश्रम में प्रवचन करतीं साध्वी बहनें। प्रवक्तां
- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी रेनू भारती ने कहा कि जिस स्थान पर गुरु की कृपा और सत्य का वास होता है, वहां सदैव मंगलमय कार्य संपन्न होते हैं। उन्होंने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब गुरुदेव प्रसन्न होते हैं तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि स्वतः स्थापित हो जाती है।


साध्वी ने कहा कि सद्गुरु वास्तव में निराकार परब्रह्म परमात्मा के साकार स्वरूप हैं। ईश्वर की असीम कृपा सद्गुरु के माध्यम से ही प्राप्त होती है, जो मानव जीवन को सत्य और सन्मार्ग पर चलने की सच्ची प्रेरणा देते हैं। परमात्मा अपनी दिव्य लीलाओं से समस्त जीवों का कल्याण करते हैं। उन्होंने अध्यात्म का सार समझाते हुए कहा कि ईश्वर कोई निर्जीव तत्व नहीं बल्कि एक जीवंत और चेतन हस्ती हैं। यह दिव्य चेतना ब्रह्मांड के कण-कण में व्याप्त है। जो मनुष्य इस परम सत्ता का ध्यान करता है, वही भक्ति और मुक्ति के मार्ग पर सफल होता है। सत्संग के समापन पर साध्वी बहनों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर संगत को भावविभोर कर दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed