{"_id":"577d58c54f1c1b72027fba17","slug":"ask-atm-code-and-drawn-money-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी बन पूछा एटीएम कोड, खाते से निकाले हजारों रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी बन पूछा एटीएम कोड, खाते से निकाले हजारों रुपये
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर अपने आपको बैंक अधिकारी बता एटीएम का कोड पूछने के बाद खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए। ग्रामीण ने पुलिस में शिकायत दे फोन करने वाले उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अहमदपुर वासी बलविंद्र का खाता स्टेट बैंक की स्थानीय मुख्य शाखा में है। 4 जुलाई को उसके पास तीन फोन कॉल आए, जिसमें फोन करने वाले ने अपने आपको स्टेट बैंक, नारायणगढ़ का अधिकारी बताया। इस शातिर ने कहा कि उनका एटीएम बंद होने वाला है और यदि उसे चालू रखना चाहते हैं तो अपने एटीएम कार्ड का नंबर बताएं। इस कॉल के झांसे में आए बलविंद्र कुमार ने कथित बैंक अधिकारी को अपना एटीएम कोड दे दिया। अभी बलविंद्र कुछ समझ पाता कि इसी बीच उसके पास खाते से तीन हजार सात सौ रुपये निकलाने का मैसेज आ गया। बकौल बलविंद्र कुमार अपने साथ हुई इस ठगी को लेकर पुलिस में उक्त बैंक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।