फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Applicants took the nomination form but did not fill it

Ambala News: आवेदकों ने नामांकन पत्र तो लिए पर भरे नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Applicants took the nomination form but did not fill it
चुनाव को लेकर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मंडल अध्यक्ष सहित पा
अंबाला सिटी। नगर निकाय की तीनों इकाइयों (नगर निगम मेयर, नगर परिषद अंबाला सदर और नगर पालिका बराड़ा) में चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को विधिवत शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया, मगर दिनभर नामांकन पत्र लिए जाने की प्रक्रिया चलती दिखाई दी। नगर निगम मेयर के उपचुनाव के लिए एसडीएम सिटी कार्यालय में एक भी नामांकन नहीं लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद सदर के लिए एसडीएम कैंट के यहां से 32 तो नगर पालिका बराड़ा के लिए 23 नामांकन पत्र आवेदक लेकर गए। दिनभर संबंधित पीठासीन अधिकारी नामांकन पत्रों के आने का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं, दूसरी ओर भाजपा की तरफ से मंगलवार को भी उम्मीदवारों के नाम नहीं आए। वहीं, कांग्रेस पदाधिकारियों ने बैठक कर आवेदन 13 फरवरी तक मांग लिए हैं।
विज्ञापन

फोटो- 31 व 32

47 अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी

नगर परिषद की तरफ से मंगलवार को 47 के करीब अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए। बुधवार को सरकारी छुट्टी के कारण उपमंडल में चुनाव कार्यालय बंद रहेगा और कोई भी आवेदन नहीं लिया जाएगा। वहीं, वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को चुनाव कार्यालय खुलेगा। रविवार को छुट्टी रहेगी। इसलिए आवेदन के लिए अंतिम दिन 17 फरवरी सोमवार शेष रह जाएगा। जबकि आवेदन करने के लिए समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया है। इसके बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। नगर परिषद के सचिव ने बताया कि पहले दिन चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को जरूरी हिदायत दी गई कि उन्होंने किस प्रकार से आवेदन फार्म लेना है और इसके तहत क्या-क्या दस्तावेज जरूरी हैं, जिससे कि प्रत्याशियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो--17, 18

कांग्रेस ने 13 फरवरी तक मांगे आवेदन



भाजपा मेयर पद पर उप चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के नाम लेकर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस ने भी मंगलवार को शहर कांग्रेस भवन में बैठक की। इसमें चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से 13 फरवरी तक आवेदन मांगे। इसमें मुख्य तौर पर शहर विधायक निर्मल सिंह पहुंचे। साथ ही अंबाला चुनाव के लिए लगाए प्रभारी पूर्व विधायक लहरी सिंह और सहप्रभारी डॉ. नवजोत कौर भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने एकमत होकर हर हालत में यह चुनाव जीतने का भी फैसला लिया।
पूर्व विधायक जसबीर मलौर को नगर निकाय चुनाव के लिए नार्थ हरियाणा की कमेटी का सदस्य बनाया है। मलौर ने बताया कि अंबाला चुनाव के लिए लगाए प्रभारी और सह प्रभारी को आवेदक आवेदन करेंगे। 13 फरवरी को फिर बैठक होगी। इसके बाद सभी के आए आवेदन हाईकमान के पास भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए 20 सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी नामों पर चर्चा करेगी।


फोटो--16



जल्द घोषित होगा नाम, रहें तैयार : असीम गोयल



मेयर पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार को पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल और भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें असीम गोयल ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही पार्टी अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। उसके बाद सभी कार्यकर्ता दिनरात एक करके मैदान में जुट जाएं। जिला अध्यक्ष की ओर से पैनल बनाकर हाईकमान को चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं की सूची भेज दी है। एक या दो दिन में उम्मीदवार फाइनल हो जाएंगे।

चुनाव को लेकर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मंडल अध्यक्ष सहित पा

चुनाव को लेकर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मंडल अध्यक्ष सहित पा

चुनाव को लेकर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मंडल अध्यक्ष सहित पा

चुनाव को लेकर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मंडल अध्यक्ष सहित पा

चुनाव को लेकर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मंडल अध्यक्ष सहित पा

चुनाव को लेकर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मंडल अध्यक्ष सहित पा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed