फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij slam congress in Ambala

Haryana: कांग्रेस का कोई संगठन नहीं और ना ही कोई नेता, राहुल गांधी को है अदानी फोबिया: अनिल विज

Wed, 06 Aug 2025 04:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 04:16 PM IST
सार

मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा  कांग्रेस का कोई संगठन नहीं और ना ही कोई नेता है। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। 

विज्ञापन
Anil Vij slam congress in Ambala
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विधानसभा गठन के 10 महीने बीत जाने के बावजूद भी कांग्रेस द्वारा विधायक दल का नेता नहीं चुने जाने पर कांग्रेस पर तंज कसा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं है। कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है, कांग्रेस का कोई नेता नहीं है। कांग्रेस पार्टी में कोई किसी की मानता नहीं है। ये कई महीने बाद भी विधायक दल का नेता न चुना जाना दर्शाता है। 
विज्ञापन


आगामी विधानसभा सत्र में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठाएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अच्छी बात है कि विपक्ष मुद्दों को उठाए ताकि हम मुद्दों का जवाब दें। लेकिन चिंता तो तब हो जाती है जब ये वहां जाकर हाजिरी लगाकर आ जाते हैं।
विज्ञापन

व्यापारिक घराना राहुल गांधी को कर रहा स्पांसर

वहीं अनिल विज ने राहुल गांधी पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा राहुल गांधी को अदानी फोबिया हो गया है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जिस दिन वो अदानी का नाम न लेते हों। मंत्री विज ने कहा कि उनको ऐसा लगता है कि देश के कुछ बड़े व्यापारिक घरानों के कहने से यह अभियान चलाया जा रहा है। कोई ना कोई व्यापारिक घराना इनको स्पांसर कर रहा है, इसलिए वह हर चीज के लिए अदानी को दोषी ठहराते हैं।

कूटनीतिक स्तर पर भारत व अमेरिका सरकार कर रही बात

ट्रंप ने भारतीय दवाओं पर 250 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। इसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कूटनीतिक स्तर पर हमारी सरकार और अमेरिका की सरकार के साथ बात चल रही है। देश के हित में जो फैसले होंगे, उम्मीद है सरकार वो करवाने में कामयाब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed