{"_id":"67e5b427d56191e56f089170","slug":"ambli-chc-construction-is-incomplete-revised-budget-sought-ambala-news-c-36-1-ame1006-139836-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबली सीएचसी का निर्माण अधूरा, रिवाइज बजट मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबली सीएचसी का निर्माण अधूरा, रिवाइज बजट मांगा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए जा रहे नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी अंबली का निमार्ण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके साथ ही यहां पर स्टाफ भी नियुक्त नहीं हुआ है। भवन के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। जिसे बढ़ाकर अब 14 करोड़ करने के लिए विभाग को पत्र आया है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अब एसएमओ से अधूरे कार्यों की सूची मांगी है। जिसके बाद बजट का पैसा दिया जाएगा।
सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा न होने के कारण लोगों को नारायणगढ़ व सिटी नागरिक अस्पताल तक कई किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। हाल ही में अंबली सेंटर का उद्घाटन किया गया था। यहां पर करीब 50 कर्मचारियों की नियुक्ति होनी थी लेकिन विभाग को अभी तक कर्मचारी नहीं मिले हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी नियुक्ति नहीं हुई है।
चारदिवारी का काम भी अधूरा
अंबली स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में चारदीवारी का कार्य भी लंबित पड़ा है। इसके साथ ही यहां पर फर्श व 10 क्वार्टर का निर्माण कार्य भी अधूरा है। तीन मंजिला भवन में मरीजों को भर्ती करने के लिए भी सुविधा है। यहां पर मरीजों के लिए लिफ्ट भी लगवाई जाएगी। जिसका काम भी अभी अधूरा है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की तरह बनेगी लैब
यहां पर बनी लैब में नागरिक अस्पताल की तरह सैकड़ों की संख्या में टेस्ट किए जाएंगे। जिससे मरीजों को लंबा सफर तय करके नागरिक अस्पतालों तक न भटकना पड़े। अभी तक यहां पर मशीनें भी नहीं मिली है। इसके साथ ही एक्स रे की सुविधा भी अभी तक लंबित पड़ी है।
हमें बजट का रिवाइज पत्र मिला था, जिस पर केंद्र के इंचार्ज से अधूरे कार्याें की सूची मांगी गई है। जिसके बाद जांच होगी और फिर पैसा दिया जाएगा। केंद्र का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए भी लिखा गया है।
डॉ. संजीव सिंगला, डिप्टी सीएमओ