{"_id":"6589d05c55dc30d4270e79e4","slug":"ambala-depot-driver-assaulted-at-jalandhar-bus-stand-ambala-news-c-36-1-sknl1003-15823-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जालंधर बस अड्डे पर अंबाला डिपो के चालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जालंधर बस अड्डे पर अंबाला डिपो के चालक से मारपीट
विज्ञापन
अंबाला। जालंधर बस अड्डे पर अंबाला डिपो के चालक के साथ पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के चालक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ जालंधर अड्डे पर तैनात इंचार्ज को शिकायत सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
अंबाला डिपो चालक लालचंद ने बताया कि दो दिन पहले वह रोजाना की तरह सुबह छह बजे के करीब परिचालक के साथ उगाला से अंबाला डिपो की बस लेकर अंबाला छावनी बस अड्डा से वाया लुधियाना हाेते हुए 11 बजे जालंधर पहुंवा। इस दौरान अमृतसर से दिल्ली जा रही पंजाब रोडवेज का चालक बस लेकर जालंधर अड्डे पर पहुंचा। इसके बाद पीआरटीसी के चालक ने अपनी बस को काउंटर पर लगाने और सवारी बैठाने को लेकर लालचंद के साथ बहस शुरू कर दी।
बहस के दौरान चालक ने लालचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। लालचंद ने बताया कि पंजाब रोडवेज के चालक द्वारा पहले भी अंबाला के अन्य चालक के साथ मारपीट की गई थी। पंचकूला डिपो जालंधर अड्डा हरियाणा रोडवेज काउंटर इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि अंबाला डिपो के चालक लालचंद के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी पंजाब रोडवेज के चालक ने लिखित में माफी मांग ली है। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया है।