फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Delhi section, Farmers sit on railway tracks, raise slogans regarding demand,Train operations affected

अंबाला-दिल्ली सेक्शन: रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी: ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Thu, 03 Oct 2024 01:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 03 Oct 2024 01:19 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा है। वे रोष स्वरूप ट्रैक पर जमा हुए और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।

विज्ञापन
Ambala Delhi section, Farmers sit on railway tracks, raise slogans regarding demand,Train operations affected
रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अंबाला-दिल्ली सेक्शन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत सिंह मोहड़ी की अध्यक्षता में करीब 50 से 60 किसान मोहड़ा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दोपहर 12:30 बजे बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

वहीं, पंजाब में शंभू और चंडीगढ़ के पास लालड़ू में भी किसानों ने ट्रैक जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ, जो 2:30 बजे तक चला। आंदोलन के कारण अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या को लेकर भी गुस्सा है। वे रोष स्वरूप ट्रैक पर जमा हुए और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। ट्रैक जाम के दौरान कटरा से आई वंदे भारत एक्सप्रेस डाउन फंसी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने और ट्रैक को जल्द से जल्द खाली कराने के लिए भारी संख्या में रेलवे पुलिस बल तैनात किया। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो सकी, लेकिन कई यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed