फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Cantt lags behind in Mann ki Baat programme, Mullana tops

Ambala News: मन की बात कार्यक्रम में अंबाला कैंट पिछड़ा, मुलाना टॉप पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ambala Cantt lags behind in Mann ki Baat programme, Mullana tops
अंबाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चर्चित मन की बात कार्यक्रम में अंबाला कैंट विधानसभा पिछड़ गई है। इसको एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें प्रदेश की 90 विधान सभाओं में से अंबाला कैंट 89 नंबर पर आई है। वहीं नंबर एक पर यमुनानगर व दूसरे नंबर पर पंचकूला जिला है। वहीं आखिरी में कैथल का गुहला विधान सभा है। अंबाला जिला की चारों विधानसभाओं में से मुलाना विधानसभा टाॅप पर है।
विज्ञापन

मुलाना में 82.2 प्रतिशत बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इसके बाद सीएम का गृह क्षेत्र नारायणगढ़ विधानसभा में 71.2 प्रतिशत, अंबाला सिटी में 70.1 प्रतिशत और अंबाला कैंट में 24.8 प्रतिशत बूथों पर ही मन की बात कार्यक्रम के आयोजन हुए। अगर बूथ वाइज स्थिति देखें तो अंबाला कैंट में 214 बूथों में से 53 बूथों पर कार्यक्रम सुने गए। अंबाला सिटी में 271 बूथों में से 190 पर, नारायणगढ़ में 219 में से 156 बूथों पर, मुलाना में सर्वाधिक 264 बूथों में से 217 में कार्यक्रम आयोजित हुए। दरअसल मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को बूथ स्तर पर भाजपा नेताओं को लोगों को दिखाना होता है। इसके बाद इसकी जानकारी वीडियाे या फोटो को भाजपा की सरल एप पर अपलोड करने होते हैं। वहीं सभी जिलों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इन आंकड़ों में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि यह भी सामने आया है कि कई जिलों में कार्यक्रम तो दिखाए गए मगर उसकी जानकारी नहीं अपलोड की जा सकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed