फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Along with brother, sister Avni Deswal will also become lieutenant

भाई के साथ अब बहन अवनी देसवाल भी बनेगी लेफ्टिनेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Along with brother, sister Avni Deswal will also become lieutenant
अवनी अपने भाई नीतिन के साथ - फोटो : Ambala
भाई के साथ अब बहन भी लेफ्टिनेंट बनेगी। अंबाला छावनी में रहने वाली अवनी देसवाल का भी आर्मी में लेफ्टिनेंट के प्रशिक्षण के लिए सर्विस सिलेक्शन बोर्ड द्वारा चयन कर लिया गया है। इससे पहले गत वर्ष अवनी के बड़े भाई नितिन देसवाल का भी लेफ्टिनेंट प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ था। इन दिनों नितिन ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हीं के मार्गदर्शन में अवनी ने बैंगलोर में पांच दिन तक चली सिलेक्शन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए लेफ्टिनेंट प्रशिक्षण के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। अवनी के पिता सुरेश देसवाल ने बताया कि अवनी ने 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी से की, जबकि इसके बाद ग्रेजुएशन गवर्नमेंट कॉलेज अंबाला छावनी से की थी। अब अवनी चंडीगढ़ से एमए साइक्लॉजी की पढ़ाई कर रही थी। सुरेश देसवाल ने बताया कि अवनी अपने बड़े भाई का आदर्श मानती है। बता दें कि अवनी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। बता दें कि एसएसबी में चयनित होने के लिए देशभर के होनहार परीक्षा देते हैं। इन्हीं में से कुछ का चयन हर साल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed