फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aerial fire on a person going home from Gurudwara, threat

Ambala News: गुरुद्वारे से घर जा रहे व्यक्ति पर हवाई फायर, धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aerial fire on a person going home from Gurudwara, threat
अंबाला। दिवाली पर गुरुद्वारे से घर जा रहे व्यक्ति पर पांच आरोपियों ने हवाई फायर कर दिया। इसके अलावा गले में रस्सी डालकर घसीटने, मारपीट करने, दाड़ी के बाल उखाड़ने, जान से मारने की धमकी व 50 लाख रुपये की मांग करने के आरोप हैं। पुलिस ने पटियाला के सिंहपुरा जोड़िया गांव निवासी जीत सिंह व प्रीत पाल सिंह पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में भुन्नी गांव निवासी मलुक सिंह ने बताया कि उसका एक पोता करनजीत सिंह उम्र 21 साल है अमेरिका में है व छोटा पोता गगनदीप सिंह उम्र 14 साल है जो उसके साथ रहता है। दिवाली पर रविवार की रात करीब सात बजे वह बाइक पर सवार होकर मगर साहिब गुरुद्वारा गया था। कुछ समय बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। टांगरी बाध पर पहुंचा तो बाइक बंद हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से बाइक पर दो व्यक्ति आए और उनसे उनके पोते करन के बारे में पूछने लगे। उसने कहा कि वह विदेश में है। इस पर उन्होंने कहा कि शिकार तो निकल गया इसी को देख लें। वह अपनी बाइक स्टार्ट करने लग गया। तभी उनमें से एक व्यक्ति ने पीछे से उस पर फायर कर दिया तो वह नीचे गिर गया। टांगरी बाध की तरफ से एक कार आई। इसमें तीन व्यक्ति सवार थे। इसके बाद पांचों व्यक्तियों ने मिल कर उन्हें पकड़ लिया। इनमें से एक व्यक्ति ने उनके मुंह पर हाथ रख लिया और दो गले में रस्सी डाल ली और उसे करीब 50 फीट तक घसीटते ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके साथ मारपीट कर दाढ़ी के बाल पकड़ लिए। इस दौरान गांव की ओर आ रही कार की लाइट पड़ने से आरोपी छोड़कर बाइक और कार में पगड़ी लेकर फरार हो गए। जाते हुए आरोपियों ने कहा कि आज तो बच गया फिर मौका मिला तो जान से मार देंगे। उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये पहले देने को कहा था जोकि तूने नहीं दिए। यदि जान चाहिए तो 50 लाख रुपये देने होंगे। इस दौरान गुरनाम सिंह, देवेंद्र सिंह व अन्य आए। वे उन्हें इलाज के लिए चौड़मस्तपुर लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed