फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused caught in fetal sex determination case sent to jail

Ambala News: भ्रूण लिंग जांच मामले में पकड़े आरोपियों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Accused caught in fetal sex determination case sent to jail
अंबाला। थाना सदर अंबाला में दर्ज भ्रूण लिंग जांच के मामले में पकड़े गए रतनगढ़ निवासी प्रवीण व पंजाब के जब्बो माजरा निवासी लखविंद्र सिंह को पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस आरोपियों से मिली लीड पर काम कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन अंबाला सिटी ने 30 अप्रैल को थाना सदर अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी प्रवीण व लखविंद्र सिंह ने भ्रूण लिंग जांच का लालच देकर पैसे हड़प लिए थे। बता दें कि विभाग ने एक डिकोय को भेजा तो 45 हजार रुपये में बात हुई थी। दलाल ने पहले 30 हजार रुपये ऑनलाइन डलवा लिए थे। जबकि मंगलवार को 15 हजार रुपये नगद देने थे। जैसे ही डिकोय ने सिटी मानव चौक के पास 15 हजार की राशि पकड़वाई तो दुकानदार प्रवीण खुराना व जब्बोमाजरा गांव निवासी लखविंद्र सिंह को काबू कर लिया था। कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed