फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AC is off, X-ray reel is finished, Transport Minister got angry

Ambala News: एसी बंद, एक्स-रे रील खत्म, भड़के परिवहन मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
AC is off, X-ray reel is finished, Transport Minister got angry
अंबाला। अपने पैर के अंगूठे का एक्स-रे करवाने पहुंचे ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कैंट के नागरिक अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। वह अस्पताल में एसी बंद होने और एक्स-रे की रील खत्म होने पर भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल की पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल सहित अस्पताल प्रबंधन देखने वाले डॉक्टरों से कहा कि मैंने जान लगा दी इस अस्पताल के लिए और आप सब ने सत्यानाश करके रख दिया। अंबाला में 500 एमए की एक्स-रे मशीन लगवाकर दी लेकिन वो भी बंद पड़ी है। एक्स-रे की रीलें भी नहीं है, कौन लेने जाएगा। एसी कौन चलवाएगा। मरम्मत आपने नहीं करवाई वो कौन करवाएगा। मैं जांच करवाउंगा, जो भी दोषी मिला उसे मैं छोडूंगा नहीं। मैंने कह दिया है एससीएस को, यह कोई तरीका है।
विज्ञापन

मैंने जान मारी है इस अस्पताल के लिए। इस बीच मंत्री अनिल विज ने एसीएस को भी फोन कर अस्पताल में सुधार के निर्देश दिए। इसके पहले मंत्री अनिल विज ने अस्पताल का निरीक्षण किया और एक्स-रे रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह आईपीडी ब्लॉक में एक प्राइवेट कमरे में डॉक्टर के मरीज का हालचाल जानने के लिए गए थे। जहां अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने कार्यवाहक पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल की जमकर फटकार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed