फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A youth who left for Orissa, his body found in Tangri river

Ambala News: उड़ीसा के लिए निकला युवक  टांगरी नदी में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A youth who left for Orissa, his body found in Tangri river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महेश नगर स्थित टांगरी नदी में सोमवार को मुलाना के धनौरी गांव निवासी ललित (28) का शव मिला है। युवक घर से 2 फरवरी को उड़ीसा के लिए निकला था, जहां वह ड्राइवरी करता था। पुलिस के अनुसार, युवक नशे का आदी था।

महेश नगर थाने के जांच अधिकारी जय गोपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। वह गांव के ही किसी दोस्त की बाइक लेकर आया था। परिजनों का था इकलौता बेटा : मृतक के पिता मनफूल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान भी था। पुलिस ने इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। ललित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह 2 फरवरी को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी ड्यूटी के लिए उड़ीसा जा रहा है। इस बीच कब वह अंबाला आ गया था इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सोमवार सुबह सूचना मिली तो मौके पर आकर बेटे को पहचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed