फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A speeding car dragged a woman for 20 feet, she died on the spot.

Ambala News: तेज रफ्तार कार ने महिला को 20 फुट तक घसीटा, मौके पर ही मौत

Thu, 08 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 08 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A speeding car dragged a woman for 20 feet, she died on the spot.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। मिट्ठापुर इलाके में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेजरफ्तार सफेद रंग की आई-20 कार ने सड़क पार कर रही महिला को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब 20 फुट तक सड़क पर घसीटती चली गई।
हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक महिला की पहचान मोदी भट्टे पर काम करने वाली पुष्पा के रूप में हुई है। मृतका के देवर ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए मिट्ठापुर आई थी। जब वह सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

मृतका उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी पुष्पा (60) के बेटे राहुल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने सफेद रंग की कार (एचआर78ए-2484) चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही या तेज गति से वाहन चलाने की धारा 281, लापरवाही से मृत्यु होने की धारा 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एएसआई रघुबीर सिंह ने बताया कि कार का नंबर पुलिस के पास है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed