फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A pile of problems, need of solutions

Ambala News: समस्याओं का अंबार, समाधान की दरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A pile of problems, need of solutions
छावनी के वार्ड नंबर चार ​स्थित दलीपगढ़ में गंदगी से अटा नाला। संवाद
अंबाला। छावनी के वार्ड नंबर चार स्थित दलीपगढ़ और आसपास के क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। इस कारण सड़कों और गली में अंधेरा पसरा रहता है। दलीपगढ़ का अधूरा नाला गंदगी से अटा है। इस नाले में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कई महीनों से नाले की सफाई नहीं हुई है और यहां पर कोई भी सफाई कर्मचारी नाले की सफाई करने नहीं आते ।
विज्ञापन

यहां तक कि इस वार्ड में डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों की भी सुविधा नहीं हैं। यहां पर लोग निजी सफाई कर्मचारियों को अपने पास से रुपये देकर कूडा उठवाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद में कई बार शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस वार्ड में कुल 6546 मतदाता है, जिसमें 3919 पुरुष तो 3226 महिलाएं व एक अन्य मतदाता है।
विज्ञापन

फोटो : 27
पूरा साल गंदगी से अटा रहता है नाला
सुरेंद्र सिंह लोहट ने बताया कि कुछ साल पहले नाले का निर्माण किया गया था। लेकिन यह नाला भी अधूरा बनाकर छाेड़ दिया है। यहां पर सफाई व्यवस्था का हाल बुरा है। साल भर यह नाला गंदगी से अटा रहता है। बरसात के समय में गंदगी के कारण आसपास के क्षेत्र में पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: 28
अपने खर्चे से करवा रहे सफाई
सन्नी रामचंद्र ने बताया कि उनके यहां पर सफाई व्यवस्था के हालाते बहुत बुरे हैं। यहां पर कई नगर परिषद की और से कोई भी सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते हैं। इसके साथ ही यहां पर डोर टू डोर की कोई सुविधा नहीं है। कालोनी के लोग अपने खर्चे से ही सफाई करवाते हैं।


फोटो: 30
शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
पूर्व पार्षद जरनैल सिंह ने बताया कि क्षेत्र की कई समस्याओं के लिए दर्जनों बार नगर परिषद में शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक किसी भी समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

छावनी के वार्ड नंबर चार स्थित दलीपगढ़ में गंदगी से अटा नाला। संवाद

छावनी के वार्ड नंबर चार स्थित दलीपगढ़ में गंदगी से अटा नाला। संवाद

छावनी के वार्ड नंबर चार स्थित दलीपगढ़ में गंदगी से अटा नाला। संवाद

छावनी के वार्ड नंबर चार स्थित दलीपगढ़ में गंदगी से अटा नाला। संवाद

छावनी के वार्ड नंबर चार स्थित दलीपगढ़ में गंदगी से अटा नाला। संवाद

छावनी के वार्ड नंबर चार स्थित दलीपगढ़ में गंदगी से अटा नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed