{"_id":"690cfec7465e4526f7011136","slug":"a-man-was-duped-of-rs-139-lakh-in-the-name-of-paying-off-his-car-loan-ambala-news-c-36-1-amb1001-152624-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार का लोन चुकाने के नाम पर 1.39 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार का लोन चुकाने के नाम पर 1.39 लाख रुपये की ठगी
Fri, 07 Nov 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
मुलाना। कार का लोन को चुकाने के नाम पर 1.39 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने बरोली गांव तहसील नारायणगढ़ निवासी सुशील की शिकायत पर कालरों गांव घरौंडा निवासी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुशील ने बताया कि वह कारों की खरीद-बेच का काम करता है। उसके संपर्क में पिछले काफी समय से विकी भी था। इस दौरान उसने विश्वास बनाकर चार लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी, इसके बाद उससे बातचीत करने के बाद काफी समय बाद तीन लाख 11 हजार रुपये अलग-अलग माध्यम से मिले। जब उसके पास एक लाख 39 हजार रुपये रह गए और उससे रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन