फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A car hit two women on National Highway 344, one died and the other was seriously injured

Ambala News: राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर कार ने मारी दो महिलाओं को टक्कर, एक की मौत तो दूसरी गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A car hit two women on National Highway 344, one died and the other was seriously injured
अंबाला (शहजादपुर)। खंड के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर स्थित गांव कक्कड़ माजरा के पास सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। एक तेजगति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मारी थी। राहगीरों व ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और घायल महिलाओं को सीएचसी शहजादपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रुबा नामक महिला को मृत घोषित दिया, वहीं दूसरी मुकेश नामक महिला को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद अंबाला शहर भेज दिया गया। दोनों महिलाएं शहजादपुर के डेहा बस्ती की रहने वाली हैं व कक्कड़ माजरा गांव में किसी काम से गईं थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed