फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मां-बेटी की कार ने कुचलकर मौत

मां-बेटी की कार ने कुचलकर मौत

Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
Ambala
Ambala Updated Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला/साहा। शुक्रवार को सड़क पार कर रही मां और उसकी सात वर्षीय बेटी को कार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार रात को पुलिस ने मौका का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चालक कार छोड़कर भाग गया है, जबकि मां और बेटी की भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिट्ठापु के पास एक मां और उसके साथ बेटी सड़क के किनारे पर खड़े थे। वे जगाधरी रोड पार करना चाहते थे। हिम्मत करके मांग ने अपने बेटी का हाथ पकड़ा और भागते हुए सड़क पार करने की कोशिश की। तभी एक तेज रफ्तार कार पूरी स्पीड से आ रही थी।
विज्ञापन

सड़क पार करते हुए जैसे ही कार चालक ने मां-बेटी को देखा, कार चालक एक दम घबरा गया और उसने अनियंत्रित कार से मां और बेटी को कुचल दिया। उसके बाद वह इस हादसे को अंजाम देकर वहीं कार छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने मां और बेटी को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार पलटी, आठ लोग घायल
अंबाला। दिल्ली से कार से मनीमाजरा लौट रहे परिवार के आठ सदस्य घायल हो गए। एक बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। जानकारी देते हुए सुनील कुमार निवासी दिल्ली ने बताया कि वह अपनी पत्नी रेखा, मां चंद्रा रानी, भाई संजय, भाभी नीना, भतीजी मेताली, दीपांशी व भतीजे प्रणव के साथ कार में मनीमाजरा किसी रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे। शादी रविवार को होनी है। लेकिन शुक्रवार को जैसे ही वे कैंट दिल्ली हाइवे से गुजर रहे थे, तो पड़ाव थाने के पास उनकी तेज रफ्तार कार के आगे एक गाय आ गई और भागती हुई टकरा गई। जिस वजह से उनकी कार बेकाबू होकर पलट गई। -
-समाचार-
जवान की मां ने फंदा लगाया

अंबाला। छावनी के महेश नगर क्षेत्र स्थित बोह में एक महिला ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया। महेश नगर पुलिस को धर्म सिंह ने बताया कि वे लोग मूलरूप से भरतपुर राजस्थान के रहने वाले है। तथा वह फौज में हवलदार के पद पर अंबाला छावनी में तैनात है। वह गंाव बोह में अपने परिवार के साथ रहता है जिसमें उसकी मां भी उसके साथ रहती थी। पिछले काफी समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते उसकी मां गंगादेवी ने शुक्रवार को उसकी मां ने घर के बाहर खाली पडे़ प्लाट में आम के पेड़ के साथ अपनी साडी क ा फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। -

-समाचार-
बच्ची से बिकवाई जाती थी शराब
-कई महीनों से टांगरी नदी के बांध पर शराब का कारोबार करने वाली महिला की कैद में थी बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। छावनी की टांगरी नदी के पास बसी कालोनी में एक बारह साल की बच्ची से काफी समय से एक महिला उस पर अत्याचार करती थी। उस बच्ची को घर में डरा-धमकाकर रखा गया हुआ था और उससे घर का सारा काम करवाया जाता था। इतना ही नहीं इस बच्ची से अवैध रूप से देसी शराब भी बिकवाई जाती थी। ये बच्ची महिला के ग्राहकों को अवैध शराब सप्लाई करके आती थी। महिला की यातनाएं झेल रही ये बच्ची उसके चुंगल से फरार हो गई है। एक महिला ने इस बच्ची की जानकारी अंबाला चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर इस बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया और उसे डीसी अंबाला के समक्ष पेश किया है। डीसी अंबाला ने उस बच्ची के बयान सुनने के बाद उसका मेडिकल करवाने के आदेश दिए हैं। उधर, बच्ची ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष भी अपने बयान देते हुए अपनी ऊपर की जा रही यातनाओं के बारे में सबकुछ बताते हुए दोबारा टांगरी नदी के बांध पर देसी शराब का कारोबार करने वाली महिला के पास न जाने का आग्रह किया है। उधर, बच्ची के बयानों के बाद जिला प्रशासन अब संबंधित महिला पर शिंकजा कसने की तैयारी में जुट गया है। अंबाला चाइल्ड लाइन के निदेशक परमजीत सिंह के अनुसार बच्ची अब पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सुरक्षित जगह पर रखा गया है। जिला प्रशासन ही अब आगे कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed