{"_id":"53-48223","slug":"Ambala-48223-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा : थम गई जिंदगी, पारा 4 डिग्री लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा : थम गई जिंदगी, पारा 4 डिग्री लुढ़का
Ambala
Updated Sun, 23 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। सर्दी के मौसम में पहले कोहरे ने ट्विनसिटी की जिंदगी को ठिठुर कर रख दिया। इस दौरान जिंदगी जहां थम सी गई, वहीं छात्रों का स्कूलों और कर्मचारियों का अपने कार्यालयों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। बाजार में भी मंदी का माहौल बना रहा। दूसरी ओर, ट्रेनें जहां अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं, वहीं, बस यातायात भी खासा प्रभावित रहा। शाम तक केवल चंद मिनटों के लिए सूर्य देव ने बादलों में फैले कोहरे से झांका जरूर, मगर घने कोहरे ने फिर सूर्य की रोशनी को धुंधला कर दिया। इसी वजह से रात तक मौसम में जबरदस्त धुंध का असर रहा। उधर, दिन का तापमान भी शनिवार को चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। चूंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बहुत ज्यादा रहा, इसलिए फिजा में ठिठुरन बहुत ज्यादा बनी रही। जिस वजह से रात तक लोगों खासकर बच्चाें औन बूढ़ों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घंटो लेट रही ट्रेनें, परेशान यात्री
कोहरे के कारण रेल यातायात भी काफी प्रभावित हुआ। सुबह की ट्रेनें जहां घंटों लेट रही, वहीं लोकल ट्रेनों के लेट होने की वजह से लोग अपने कार्यालयों पर देरी से पहुंचे। दूसरी ओर, वो लोग ट्रेनों की इंतजार में स्टेशनों पर बैठे हुए थे, वो भी ठंड की वजह से ठिठुर गए। इस दौरान आम्रपाली एक्सप्रेस दस घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे, मालवा एक्सप्रेस दो घंटे, गोल्डन टेंपल तीन घंटे, हेमकुंड चार घंटे लेट स्टेशन पर पहुंची। जबकि तमाम लोकल ट्रेनें भी एक से दो घंटे तक लेट रही।
बाजारों की रौनक गायब
इस घने कोहरे का असर ट्विनसिटी के बाजारों में भी देखने को मिला। इस दौरान कारोबारियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ कम ही दिखाई दी। जबकि लोगों की भीड़ जैकेटों व टोपियां खरीदने की दुकानों पर जुटी रही। कारोबारियों के अनुसार दिनभर सारा कामकाज ठंडा रहा।
विज्ञापन
जारी रहेगा असर
उधर, मौसम विभाग ने अभी धुंध का असर जारी रहने की घोषणा भी कर दी है। अंबाला का अधिकतन तापमान जहां शनिवार को 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में धुंध का असर रहेगा और न्यूनतम तापमान थोड़ा और कम रहेगा।