{"_id":"5c08272ebdec22417c728f64","slug":"91544038190-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर आए फौजी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी पर आए फौजी की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी पर आए फौजी की सड़क हादसे में मौत
बराड़ा। गांव उगाला में छुट्टी पर आए फौजी की सड़क हादसे में मौत हो गई। फौजी अपनी बहन को मिलने नलवी गांव जा रहा था। इस दौरान सामने से वाहन की लाइट में रास्ता न दिखने पर रोड पर स्थित गोल चक्कर से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद फौजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। सरदेहड़ी निवासी गुरदेव सिंह जम्मू के राजोरी में तैनात था। वह कुछ दिन पहले करीब 20 दिन की छुट्टी आया हुआ था। वह बाइकपर सवार होकर नलवी गांव में अपनी बहन के पास जा रहा था। जैसे ही वह उगाला गांव के पास पहुंचा तो सामने से वाहन आने के कारण उसे रास्ता दिखाई नहीं दिया, जिस कारण उसकी बाइक गोल चक्कर से टकरा गई। फौजी गुरदेव बाइक से सड़क पर जा गिरा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस हादसे में गुरदेव की मौके पर ही मौत हो गई। बराड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गांव सरदेहड़ी में फौजी का अंतिम संस्कार किया गया।