फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   झगड़े करवाना चाहते अंसारी : विज

झगड़े करवाना चाहते अंसारी : विज

Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
झगड़े करवाना चाहते अंसारी : विज
अंबाला कैंट। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बयान में कहा कि हामिद अंसारी दस साल तक देश के उप-राष्ट्रपति रहे, तब उन्हें क्यों याद नहीं आया कि इस देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तीसरी बार जब उनको उप-राष्ट्रपति नहीं बनाया गया तब उन्हें मुसलमान असुरक्षित लगने लगे। अनिल विज ने कहा ऐसा बयान देकर वह देश में झगड़े करवाना चाहते है। विज ने कहा कि अगर उन्हें था कि इस देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं है तो यह विचार उनको 1947 में करना चाहिए था। तब चले जाते वहां पर और सुरक्षित रहते। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के सुपुत्र विकास बराला द्वारा वर्णिका छेड़छाड़ मामले में विपक्षी पार्टियों द्वारा बार-बार सुभाष बराला का इस्तीफा मांगने पर विज ने कहा कि बराला ने क्या गलत किया है जो वह इस्तीफा दें। शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है। और शिकायतकर्ता एवं उनके परिजन इस कार्रवाई से संतुष्ट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed