फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   --तीन समाचार--

--तीन समाचार--

Sun, 06 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
--तीन समाचार--
नारायणगढ़। जन-जन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता के तहत नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा हो रहा है। एसएमओ डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि इस अस्पताल में पहले केवल बंधिकरण के ऑपरेशन होते थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर डॉ. अजय छिक्कारा की डेपूटेशन पर ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. अजय छिक्कारा व डॉ. वेद रतन पाठक की टीम ने कालाआंब निवासी गुलशन का इंगवायनल हरनिया का सफल ऑपरेशन किया। गुलशन जोकि एक मजदूर है पिछले तीन साल से पैसे के अभाव में यह ऑपरेशन नहीं करवा पा रहा था। उधर गांव अकबरपुर वासी रविंद्र भी अपने गले की गांठ का यहां ऑपरेशन करवा कर बहुत संतुष्ट है।
विज्ञापन

हादसे में एक घायल
नारायणगढ़। कार की टक्कर से बाइक सवार घायल होने का समाचार है। गांव मानकपुर वासी 37 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र अमरनाथ जोकि शनिवार को अपने किसी काम के लिए नारायणगढ़ की ओर आ रहा था। जैसे ही वह अनाज मंडी के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर दे मारी जिसमें गुरमीत को काफी चोटें लगी। उसे नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया जबकि कार चालक दुर्घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नारायणगढ़ में कई विकास कार्यों की स्वीकृति मिली : सैनी
नारायणगढ़। सीएम मनोहर लाल ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के करोड़ों रुपये के विभिन्न नये विकास कार्यों को स्वीकृत प्रदान की है, जिनकी मांग हल्के की जनता एक लबे समय से कर रही थी। यह जानकारी राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि सीएम द्वारा गांव बेरखड़ी में अनाज मंडी के खरीद केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी गई है। इसी प्रकार शहजादपुर मंडी का विस्तार, गांव मंगलई में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण व बिजली के पोल और नई तार डलवाने का कार्य, गांव लालपुर से रजोली तक की 6.10 कि.मी. लंबाई की नई सड़क के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई अन्य विकास की योजनाएं चलाई जा रही है जिसका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed