फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में छाए ीएवी स्कूल के खिलाड़ी

जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में छाए ीएवी स्कूल के खिलाड़ी

Thu, 11 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में छाए ीएवी स्कूल के खिलाड़ी
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में छाए डीएवी स्कूल के खिलाड़ी
विज्ञापन

फोटो नंबर : 14 व 15
दो दिवसीय जिला कैरम प्रतियोगिता संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में दि कैरम एसोसिएशन ऑफ अंबाला द्वारा दो दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर वर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल व जूनियर वर्ग में डीएवी, नारायणगढ़ व सब जूनियर वर्ग में सेंट जॉसेफ स्कूल व दर्शन एकेडमी के खिलाड़ी छाए। विजेता खिलाड़ियों को प्रिंसिपल डा. विकास कोहली ने मेडल देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के प्रधान मनदीप गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी स्टेट चैंपियनशिप में अंबाला का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता खिलाड़ियों में अंडर-10 में लड़कों में सेंट जॉसेफ स्कूल के वंश, मनसीरत व कृष्णा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय, अंडर-10 डबलस में जशन व प्रभव सेंट जॉसेफ स्कूल, प्रणीत व दिवजोत, दिव्यांश व विभोर दर्शन एकेडमी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय, अंडर-10 टीम चैंपयिनशिप में दर्शन एकेडमी ने प्रथम, डीएवी स्कूल नारायणगढ़ ने द्वितीय व डीएवी स्कूल मॉडल टाउन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-10 लड़कियों में ग्रेसी व अदीति सेंट जॉसेफ स्कूल और एकता दर्शन एकेडमी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-10 डबल्स में अदीति व ग्रेसी सेंट जॉसेफ स्कूल और पायल व कोमल और वंशिका व निधि पुलिस डीएवी स्कूल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में लड़कों में सेंट जॉसेफ स्कूल के शोर्य व तरुण ने प्रथम, द्वितीय व कार्तिक दर्शन एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 डबल्स में ऋषभ व नवनीत, प्रशांत व जयप्रकाश, नैतिक व आर्यन डीएवी स्कूल नारायणगढ़ ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 टीम चैंपियनशिप में सेंट जॉसेफ ने प्रथम, पुलिस डीएवी स्कूल ने द्वितीय व डीएवी स्कूल नारायणगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 डबल्स लड़कियों में महक व नैंसी डीएवी नारायणगढ़ ने प्रथम, किरण व खुशी पुलिस डीएवी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 में लड़कों में पुलिस डीएवी स्कूल बबनदीप, पुष्पिंदर व सुधांशु ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 डबल्स में पुलिस डीएवी स्कूल के कबीर व गगन ने प्रथम सेंट जॉसेफ के सिमरजीत वे देवेन ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 टीम चैंपियनशिप में पुलिस डीएवी स्कूल ने प्रथम, डीएवी, नारायणगढ़ ने द्वितीय प्राप्त किया। अंडर-18 लड़कियों में पुलिस डीएवी स्कूल की मुस्कान, जन्नत व मौसम ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 टीम चैंपियनशिप में पुलिस डीएवी स्कूल ने प्रथम व डीएवी नारायणगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed