फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रोडवेज यूनियनों ने धरने पर बैठे कर्मचारियों पर जीएम के पुतले के साथ अश्लील कृत्य करने का लगाया आरोप

रोडवेज यूनियनों ने धरने पर बैठे कर्मचारियों पर जीएम के पुतले के साथ अश्लील कृत्य करने का लगाया आरोप

Sat, 11 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज यूनियनों ने धरने पर बैठे कर्मचारियों पर जीएम के पुतले के साथ अश्लील कृत्य करने का लगाया आरोप
धरनारत कर्मचारियों पर जीएम के पुतले के साथ अश्लील कृत्य करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। रोडवेज के अंबाला डिपो में शुक्रवार सुबह गेट मीटिंग के बाद दोपहर को यूनियनों ने महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ को धरने पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इसमें यूनियनों ने धरने पर बैठे कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कर्मचारी जीएम का पुतला बनाकर उसके साथ अश्लील व अशोभनीय कृत्य करते हैं, जो एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाती है। उन्होंने इस दौरान जीएम मीनाक्षी दहिया से भी इन धरनारत कर्मचारियों में से कुछ को बहिष्कृत करने की गुहार लगाई। वहीं नम्रता गौड़ ने कहा कि महिला को अपमानित करना पूरी तरह से गलत है।
----------
धरनारत कर्मी बेवजह लगा रहे नारे
रोडवेज डिपो अंबाला में इन दिनों कर्मचारियों में आपसी फूट सीधी नजर आ रही है। पिछले 46 दिन से सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित अंबाला डिपों की यूनियन धरने पर बैठी हुई है लेकिन अब तालमेल कमेटी के कर्मचारी भी गेट मीटिंग कर अपना विरोध जता रहे हैं। शुक्रवार को धरने को संबोधित करने हरियाणा रोडवेज चालक संघ से चरणजीत सिंह, नारायणगढ़ सब डिपो से अजैब सिंह, प्रीतम सिंह, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ बीएमएस से विक्रम राणा, रोडवेज कर्मचारी महासंघ से विजेंद्र सिंह, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन से रामप्रकाश, हरियाणा रोडवेज मजिस्ट्रीएट स्टाफ एसोसिएशन से पुष्पिंद्र, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से जसवंत सिंह, राज्य कमेटी से संदीप ढांडा, रमन सैनी, बीएमएस जिला प्रधान अनिल सैनी पहुंचे। इस दौरान तालमेल कमेटी के सदस्यों का कहना है कि अंबाला डिपो में 873 कर्मचारी हैं जिनमें से चंद लोग धरने पर बैठ यहां का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण के ये धरनारत कर्मी रोडवेज कार्यालय के आगे नारे लगाते हैं।
विज्ञापन

----------
जल्द होगी मामले की जांच : नम्रता गौड़
नम्रता गौड़ ने बताया कि वह किसी कार्य के चलते रोडवेज कार्यालय में गई थी। उस वक्त रोडवेज यूनियनों ने ज्ञापन सौंप उनके सामने यह बात रखी कि रोडवेज जीएम का पुतला रोड पर रखकर कुछ कर्मचारी धरने पर बैठे हैं, जिससे महिला सम्मान को ठेस पहुंच रही है। यूनियनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि धरने पर बैठे कर्मी पुतले को धरनास्थल पर रखकर उसके साथ अश्लील व अशोभनीय कृत्य करते हैं। नम्रता गौड़ ने कहा कि इस पर इन यूनियनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
धरने पर बैठे कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने यूनियनों की गेट मीटिंग के बाद जीएम मीनाक्षी दहिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट फेडरेशनों के मंच के आह्वान पर 7 अगस्त को रोडवेज कर्मियों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार से संबंधित मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया गया था। जिसकी सूचना समय पर जीएम कार्यालय में एवं सरकार के पास भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed