फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंबाला में %आयुष्मान’ के हुए दर्शन

अंबाला में %आयुष्मान’ के हुए दर्शन

Wed, 10 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अंबाला में %आयुष्मान’ के हुए दर्शन
आलोक सिंह रघुवंशी
विज्ञापन

अंबाला कैंट। सिटी के सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बोल दिया। रिपोर्ट आने के बाद मालूम हुआ कि वह हर्निया इंग्यूनल बीमारी से ग्रसित है। स्टाफ ने ही उसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के बारे में बताया और उसका फार्म भरवाकर आगे भिजवा दिया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया, वहीं दूसरी तरफ उसका क्लेम सरकार से पास होकर आ गया है। इस तरह सौंटी निवासी दर्शन इस योजना का लाभ उठाने वाले जिले से पहले लाभार्थी बन गए हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 सितंबर को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लांच किया जा चुका है। हालांकि 15 अगस्त से पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो गया था। जिले में अब तक 1663 लोगों को गोल्डन ई कार्ड जारी किए जा चुके हैं। सौंटी निवासी दर्शन ने बताया कि पेट में दर्द होने पर वह सिटी सिविल अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिख दिया। रिपोर्ट में हर्निया बीमारी सामने आई। डाक्टर ने आपरेशन के लिए कहा तो उसके हाथ-पांव फूल गए। उसने बताया कि वह गरीब है। तबियत खराब होने के कारण चार सालों से कुछ काम नहीं कर रहा है। ऐसे में वहीं स्टाफ ने आयुष्मान योजना के बारे में बताया। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने पर उसे गोल्डन ई-कार्ड जारी हो गया। इसी आधार पर डाक्टर ने हर्निया का आपरेशन किया। अब वह बिल्कुल ठीक है। हालांकि डाक्टर ने तीन माह तक भारी वजन उठाने से मना किया है।
विज्ञापन

-------------
घर में नहीं कोई कमाने वाला, भगवान भरोसे चल रहा खर्च
जिले से पहला लाभार्थी बनने पर दर्शन से बात की गई तो उसके आंखों में आंसू आ गए। उसने बताया कि चार सालों से उसके पास कोई काम नहीं है। हर्निया का आपरेशन फ्री में होने पर वह सरकार व अस्तपाल के स्टाफ शुक्रगुजार है। घर में पिता चंदाराम बुजुर्ग हैं। वहीं पत्नी लखविंदर कौर की भी तबियत खराब रहती है। दो लड़के मोहित (16) व अंकित (14) और एक लड़की सुमन (18) है। अभी डाक्टर ने भी काम करने से मना किया है। ऐसे में घर का खर्च नहीं चल पा रहा है। उसने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
दर्शन का क्लेम यहां से भेजे जाने के बाद सरकार की ओर से भी अप्रूव्ड हो गया है। इस तरह वह जिले से इसका लाभ लेने वाला पहला लाभार्थी भी बन गया है। साथ ही सात लोगों का क्लेम भी तैयार है। जल्द ही सरकार के पास अप्रूव्ड के लिए भेजा जाएगा।
- डॉ. अरविंद्र जीत सिंह, नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना
---------------
केंद्र सरकार की यह योजना गरीबों के लिए हितकारी है। जिले से दर्शन का क्लेम पास हो गया है। जल्द ही अन्य लोगों का भी क्लेम पास हो जाएगा।
- अशोक कुमार, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed